कोडरमा बाजार.
राज इंटरनेशनल स्कूल में सीपीएस ओलंपियाड के विजेताओं को सर्टिफिकेट और पदक देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विद्यालय की निदेशिका सम्पा सिंह थी. मौके पर उन्होंने विजेताओं को बधाई दी और कहा कि बच्चों में प्रतियोगिता की भावना बढ़ाने के लिए स्कूली बच्चों के बीच इस तरह की प्रतियोगिता होती रहनी चाहिए.विद्यालय के सचिव सिद्धार्थ सिंह ने छात्रों को प्रोत्साहित किया तथा इसी तरह से आगे बढ़ने का आशीर्वचन दिया. उल्लेखनीय है कि ओलंपियाड परीक्षा के प्रथम चरण का आयोजन दिसंबर में किया गया था. सीपीएस के माध्यम से आयोजीत ओलंपियाड में सात विषय होते हैं, जिनमें गणित, विज्ञान, अंग्रेजी, हिंदी, एसएससी, आइक्यू और कंप्यूटर हैं. इस परीक्षा में विद्यालय की 390 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया.विद्यालय के कुल 118 छात्रों ने पदक प्राप्त किया, जबकि 167 छात्रों ने प्रशस्ति पत्र प्राप्त किया. 118 पदक विजेताओं में 47 स्वर्ण पदक, 24. रजत और 27 कांस्य पदक प्राप्त किया. विद्यालय के अध्यक्ष राम लखन सिंह ने अपने संदेश में छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि समय और शिक्षा का सही उपयोग ही व्यक्ति को सफल बनाता है. ओलंपियाड प्रभारी शिवानी भारती और पूजा शेखर ने सभी विजेताओं को बधाई दी और दूसरे लेवल के लिए शुभकामनाएं दी. प्राचार्य राहुल घोष ने ओलंपियाड शिवानी भारती और पूजा शेखर को सफल बनाने के लिए बधाई दी. प्रतियोगिता को सफल बनाने में विज्ञान ओलिंपियाड प्रभारी एमडी इकबाल और एसएससी प्रभारी आशीष भुजेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
