अधिकारियों ने पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

विश्व पर्यावरण दिवस पर समाहरणालय परिसर में पौधरोपण

: विश्व पर्यावरण दिवस पर समाहरणालय परिसर में पौधरोपण कोडरमा. सामाजिक वानिकी प्रमंडल, कोडरमा के तत्वावधान में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को समाहरणालय परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर जिले के वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने भाग लिया और पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया. कार्यक्रम में उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता, पुलिस अधीक्षक कुमार शिवाशीष, डीएफओ सौमित्र शुक्ला, सामाजिक वानिकी के डीएफओ रौशन कुमार, अपर समाहर्ता संजय पीएम कुजूर तथा एसडीओ निर्मल सोरेन ने पौधे लगाये. इस मौके पर उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसके संरक्षण का संकल्प भी लेना चाहिए. उन्होंने कहा कि पौधे पर्यावरण को संतुलित रखने के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करते हैं. डीएफओ सौमित्र शुक्ला ने कहा कि केवल पौधरोपण करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनका संरक्षण और संवर्धन भी उतना ही आवश्यक है. पुलिस अधीक्षक कुमार शिवाशीष ने अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील करते हुए लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया. कार्यक्रम में जिला भू-अर्जन पदाधिकारी अस्मिता सिंह, जिला आपूर्ति पदाधिकारी राम रतन वर्णवाल, जिला योजना पदाधिकारी अनूप कुजूर, जिला नियोजन पदाधिकारी प्रकाश बैठा, जिला खेल पदाधिकारी तुषार राय व अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >