जयनगर में नवविवाहिता ने लगाई फांसी, पिता ने ससुराल वालों पर लगाया हत्या का आरोप

Koderma: कोडरमा के जयनगर में एक नवविवाहिता की फांसी लगने से मौत का मामला सामने आया है. मृतका के पिता ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है. घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और सभी पहलुओं को खंगाला जा रहा है. पूरी खबर नीचे पढ़ें...

Koderma (जयनगर): थाना क्षेत्र के लतबेधवा गांव में 23 वर्षीय नवविवाहिता संजना कुमारी ने फंदे से लटकर आत्महत्या कर ली. मृतका लतबेधवा निवासी बसंत सिंह की पुत्री एवं मरकच्चो के पश्चिमी मोहल्ला निवासी अमर सिंह की पत्नी थी. उसकी शादी चार माह पूर्व हुई थी और वह पांच दिन पहले ही मायके आई थी. परिजनों के अनुसार सोमवार रात वह परिवार के साथ एक शादी समारोह से लौटी थी और सोने से पहले उसकी पति से फोन पर बातचीत हुई थी.

सुबह फंदे से झूलता मिला शव

मंगलवार सुबह काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर परिजनों ने खिड़की से देखा तो संजना का शव पंखे से लटका मिला. इसके बाद दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा गया. घटना की सूचना मिलते ही जयनगर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने मृतका का मोबाइल जब्त कर लिया है और कॉल डिटेल्स समेत अन्य पहलुओं की जांच कर आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है.

पति समेत ससुरालवालों पर प्रताड़ना का आरोप

इस संबंध में मृतका संजना के पिता लतवेधवा निवासी बसंत नारायण सिंह ने थाना में एक आवेदन देकर उसके पति अमर सिंह सहित ससुरालवालों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है. दिए गए आवेदन में श्री सिंह ने कहा है कि उन्होने अपनी पुत्री का विवाह इस वर्ष फरवरी माह में मरकच्चो निवासी अमर सिंह, पिता महेंद्र सिंह के साथ हिंदू रीति रिवाज से की थी. 18 जुलाई को वह अपनी पुत्री को एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए बुलाकर लाये थे. इस दौरान उनकी पुत्री उदास दिखी. पूछने पर उसने बताया कि उसके पति ने मोबाइल पर उसके साथ गाली गलौज की और 50 हजार रुपये नगद की मांग कर रहा था.

सास, ससुर और पति पर लगा आरोप

मृतका के पिता ने आगे कहा कि बीती रात भी वह अपने पति से बात कर सोने चली गयी. सुबह जब उन्होंने देखा की दरवाजा बंद है, आवाज देने पर कोई जवाब नहीं मिला, दरवाजा को धक्का मारकर देखा तो संजना अपने दुपट्टा से पंखे के सहारे लटकी हुई थी. श्री सिंह ने पति अमर सिंह, ससुर महेंद्र सिंह पर मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए कहा कि इसी वजह से संजना ने आत्महत्या कर ली. उन्होंने उसकी सास आशा देवी पति महेंद्र सिंह, ससुर महेंद्र सिंह पर अपनी पुत्री की हत्या का आरोप लगाया है.

ये भी पढ़ें…

कोडरमा के झुमरीतिलैया में ‘मौत का इंतजाम’, नामी होटलों-अस्पतालों में मिले एक्सपायर्ड फायर सिलेंडर

कोडरमा: गोलवाढाब गांव से लापता किशोर का कुएं में मिला शव, परिवार में मातम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >