: मैट्रिक व इंटर में उर्दू विषय में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र सम्मानित झुमरीतिलैया. अंजुमन तरक्की उर्दू हिंद कोडरमा के तत्वावधान में रांची-पटना रोड स्थित विवाह भवन में उर्दू : समकालीन समस्याएं और संभावनाएं विषय पर राष्ट्रीय सेमिनार सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में उर्दू भाषा की वर्तमान स्थिति, शिक्षा, रोजगार और भविष्य की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई. कार्यक्रम की अध्यक्षता पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी, पटना के प्रो डॉ सफदर इमाम कादरी ने की. मंच संचालन मास्टर सज्जाद हुसैन ने किया. उदघाटन प्रो मोहम्मद सिराज मिस्बाही ने किया. अंजुमन के अध्यक्ष मौलाना मोहम्मद अहमद जमी मिस्बाही ने सेमिनार के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला. प्रो कादरी ने झारखंड में उर्दू शिक्षकों और अनुवादकों की कमी पर चिंता जतायी. डॉ फुजैल अहमद, डॉ अफशां बानो सहित अन्य ने उर्दू को डिजिटल और आधुनिक शिक्षा से जोड़ने की आवश्यकता पर बल दिया. कार्यक्रम में मैट्रिक व इंटर में उर्दू विषय में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. समारोह में कई शिक्षाविद एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे.
कोडरमा में उर्दू पर राष्ट्रीय सेमिनार सह सम्मान समारोह
मैट्रिक व इंटर में उर्दू विषय में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र सम्मानित
