व्यवहार न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत

10657 वादों का निष्पादन, 11 करोड़ 87 लाख की राजस्व वसूली

10657 वादों का निष्पादन, 11 करोड़ 87 लाख की राजस्व वसूली कोडरमा. जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शनिवार को व्यवहार न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया. इस दौरान 11 बेंचों के माध्यम से कुल 10657 वादों का निष्पादन किया गया. इसमें लंबित वाद 1824 तथा प्री-लिटिगेशन के 8838 मामले शामिल हैं, जबकि विभिन्न विभागों से कुल 11 करोड़ 87 लाख 49 हजार 300 रुपये राजस्व की वसूली की गयी. इससे पहले प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रमाकांत मिश्रा ने विभिन्न बेंच का निरीक्षण किया. मौके पर अवर न्यायाधीश तृतीय सत्यभामा कुमारी, प्राधिकार के सचिव गौतम कुमार, मुंसिफ मिथिलेश कुमार, न्यायाधीश प्रभारी विकास कुमार भगत, एलडीएम विमल कांत झा, एसबीआई के मुख्य शाखा प्रबंधक सतीश सिंह, न्यायालयकर्मी रणजीत कुमार सिंह, आशीष कुमार सिन्हा, मनोज मिश्रा, रवींद्र कुमार, महेश्वर कुमार, मूंगा लाल दास, विकास कुमार, दीपक कुमार, अभिमन्यु कुमार, संतोष कुमार आदि मौजूद थे. इन्होंने की मामले की सुनवाई बेंच संख्या एक में प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय अमितेष लाल, अधिवक्ता भुवनेश्वर राणा, बेंच संख्या दो में जिला जज प्रथम सचिंद्र नाथ सिन्हा, अधिवक्ता सुरेश कुमार, बेंच संख्या तीन में जिला जज तृतीय राकेश चंद्रा व अधिवक्ता लखन प्रसाद सिंह, बेंच संख्या चार में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अमित कुमार वैश, अधिवक्ता सुधीर कुमार सिन्हा, बेंच संख्या पांच में अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी प्रज्ञा बाजपाई, अधिवक्ता सुमन जायसवाल, बेंच संख्या छह में अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी संध्या प्रसाद , अधिवक्ता संगीता रानी, बेंच संख्या सात में न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी नमिता मिंज, अधिवक्ता रीना कुमारी, बेंच संख्या आठ में न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी ज्योत्सना पांडेय, अधिवक्ता टीनू कुमारी, बेंच संख्या नौ में स्थायी लोक अदालत के प्रभारी अध्यक्ष राजेश कुमार वैश, सदस्य ममता सिंह व सदस्य कुमारी अनुपमा, बेंच संख्या दस में जिला नीलाम पत्र पदाधिकारी व अधिवक्ता कीर्ति कुमारी एवं बेंच संख्या 11 में जिला उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष अभय कुमार सिन्हा, सदस्य शिल्पी चटर्जी व अधिवक्ता रीतम कुमारी ने मामले की सुनवाई की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >