राष्ट्रीय लोक अदालत में 12,869 मामलों का निपटारा, 13.79 करोड़ रुपये की वसूली

कोडरमा व्यवहार न्यायालय में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में 13 बेंचों के जरिए 12,869 मामलों का निष्पादन हुआ और 13.79 करोड़ रुपये का राजस्व वसूला गया।

कोडरमा: जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शनिवार को व्यवहार न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया. 13 बेंचों के माध्यम से कुल 12,869 मामलों का निष्पादन किया गया. इनमें 961 लंबित वाद और प्री-लिटिगेशन के 11,908 मामले शामिल हैं. प्री-लिटिगेशन मामलों में बैंक ऋण समेत अन्य मामले शामिल थे. विभिन्न विभागों से कुल 13 करोड़ 79 लाख 83 हजार 815 रुपये राजस्व की वसूली की गयी.

इससे पूर्व प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रमाकांत मिश्रा ने कहा कि लोक अदालत शीघ्र, सस्ता और सुलभ न्याय पाने का सशक्त माध्यम है. इसके माध्यम से लोगों के समय और पैसे की बचत होती है तथा त्वरित न्याय मिलता है. उन्होंने सभी विभागों के पदाधिकारियों से अधिक से अधिक मामलों के निष्पादन में सहयोग करने की अपील की.

झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के संरक्षण में व्यवहार न्यायालय, धनबाद में आयोजित विधिक सेवा सह सशक्तीकरण शिविर व राष्ट्रीय लोक अदालत के उद्घाटन समारोह का न्यायिक पदाधिकारियों, पैनल अधिवक्ताओं, मध्यस्थों और पारा लीगल वोलेंटियर समेत अन्य स्टेकहोल्डरों ने यू-ट्यूब लिंक के माध्यम से ऑनलाइन अवलोकन किया. प्रधान जिला जज ने सभी बेंचों का निरीक्षण कर अधिक से अधिक मामलों के निष्पादन के लिए आवश्यक निर्देश दिये.

राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए गठित 13 बेंचों में प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय अमितेष लाल के साथ अधिवक्ता भुनेश्वर राणा, जिला जज प्रथम सचिन्द्र नाथ सिन्हा के साथ अधिवक्ता सुरेश कुमार, जिला जज तृतीय राकेश चंद्रा के साथ अधिवक्ता लखन प्रसाद सिंह, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अमित कुमार वैश के साथ अधिवक्ता सुधीर कुमार सिन्हा तथा अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी प्रज्ञा बाजपाई के साथ अधिवक्ता सुमन जायसवाल ने मामलों की सुनवाई की.

सिविल जज सीनियर डिवीजन सत्यभामा कुमारी के साथ अधिवक्ता प्रीति कुमारी, अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी संध्या प्रसाद के साथ अधिवक्ता संगीता रानी, न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी नमिता मिंज के साथ अधिवक्ता रीना कुमारी, न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी ज्योत्सना पांडेय के साथ अधिवक्ता टीनू कुमारी तथा मुंसिफ मिथिलेश कुमार के साथ अधिवक्ता जय गोपाल शर्मा ने भी मामलों की सुनवाई की.

स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष प्रभाकर सिंह, सदस्य ममता सिंह व कुमारी अनुपमा, जिला नीलाम पत्र पदाधिकारी के साथ अधिवक्ता कीर्ति कुमारी तथा जिला उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष अभय कुमार सिन्हा, सदस्य शिल्पी चटर्जी व अधिवक्ता रीतम कुमारी ने भी मामलों का निष्पादन किया.

मौके पर अवर न्यायाधीश तृतीय सत्यभामा कुमारी, प्राधिकार के सचिव गौतम कुमार, मुंसिफ मिथिलेश कुमार, न्यायाधीश प्रभारी विकास कुमार भगत, एलडीएम विमल कांत झा, स्टेट बैंक के मुख्य शाखा प्रबंधक सतीश कुमार सिंह समेत न्यायालयकर्मी व अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash Kumar

विकास कुमार को 17 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव है. प्रभात खबर में वर्ष 2012 से जुड़े हुए हैं. बतौर ब्यूरो प्रमुख कोडरमा में सेवाएं दे रहे हैं. इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के साथ क्राइम व पॉलिटिक्स की खबरों पर अच्छी पकड़ है. प्रभात खबर से पहले दैनिक जागरण से जुड़े रहे हैं. नयी दिल्ली, नोएडा व पंजाब जैसे शहरों में कार्य कर चुके हैं. इन्हें रिपोर्टिंग के साथ डेस्क पर भी वर्षों काम करने का अनुभव है. कोडरमा से रिपोर्टिंग के दौरान इन्होंने शिक्षक नियुक्ति घोटाला, कल्याण विभाग में घोटाला सहित कई गड़बड़ियों को उजागर किया है. इनकी अवैध खनन को लेकर की गयी बेहतरीन व अलग रिपोर्टिंग के लिए भी इनकी खुले मंच पर प्रशंसा हो चुकी है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >