कोडरमा: डॉ. ए.वी. बालिगा मेमोरियल ट्रस्ट लीड्स एवं सीएसीएल के संयुक्त तत्वाधान में वसुंधरा गार्डन में एक दिवसीय जिला स्तरीय बहु-हितधारक सम्मेलन का आयोजन किया गया. सम्मेलन में मुख्य अतिथि अर्चना ज्वाला जिला बाल संरक्षण इकाई ने बच्चों के अधिकारों की सुरक्षा, बाल श्रम उन्मूलन एवं बाल संरक्षण तंत्र को मजबूत बनाने पर विशेष बल दिया.
उन्होंने कहा कि प्रत्येक बच्चे को सुरक्षित बचपन और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है. इसके लिए सरकारी विभागों, पंचायत प्रतिनिधियों, विद्यालयों, सिविल सोसायटी संगठनों एवं समुदाय के बीच प्रभावी समन्वय और सहयोग आवश्यक है.
कार्यक्रम के दौरान बाल श्रम उन्मूलन, बच्चों की शिक्षा तक पहुंच, बाल संरक्षण तंत्र को मजबूत करने, सामुदायिक जागरूकता बढ़ाने तथा विभिन्न विभागों के समन्वित प्रयासों पर विस्तृत चर्चा की गई. वक्ताओं ने कहा कि बाल श्रम मुक्त समाज के निर्माण के लिए सरकार, नागरिक समाज, विद्यालयों, पंचायतों एवं समुदाय की साझा जिम्मेदारी और निरंतर सहयोग आवश्यक है.
