कोडरमा होकर चलने वाली कई ट्रेनों पर असर, सितंबर में कई ट्रेनें रद्द; जानें पूरी लिस्ट

मुगमा स्टेशन पर रीमॉडलिंग कार्य के कारण 21 से 27 सितंबर तक कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा. यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति जरूर चेक करें.

कोडरमा : पूर्वी रेलवे के मुगमा स्टेशन पर रीमॉडलिंग कार्य के मद्देनजर सितंबर में कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है. रेलवे ने 21 से 27 सितंबर 2026 के बीच कई ट्रेनों को रद्द करने, कुछ ट्रेनों का आंशिक समापन एवं प्रारंभ करने तथा कई ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन का निर्णय लिया है. यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेनों की स्थिति की जानकारी लेने की अपील की गयी है.

कई प्रमुख ट्रेनें सितंबर में रहेंगी रद्द, यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी

इन ट्रेनों में कोडरमा होकर गुजरने वाले कुछ ट्रेनें भी शामिल हैं. रेलवे के अनुसार 21 सितंबर को 12371 हावड़ा-बीकानेर एक्सप्रेस, 22 सितंबर को 12329 सियालदह-आनंद विहार टर्मिनल संपर्क क्रांति एक्सप्रेस तथा 24 सितंबर को 13167 कोलकाता-आगरा कैंट एक्सप्रेस और 12372 बीकानेर-हावड़ा एक्सप्रेस रद्द रहेंगी. वहीं 12330 आनंद विहार टर्मिनल-सियालदह संपर्क क्रांति एक्सप्रेस 23 सितंबर को रद्द रहेगी. वहीं 18603 रांची-गोड्डा एक्सप्रेस 24 और 26 सितंबर, जबकि 18604 गोड्डा-रांची एक्सप्रेस 25 और 27 सितंबर को नहीं चलेगी.

कई ट्रेनों के बदले रूट

इसके अलावा 13151 कोलकाता-जम्मू तवी, 12987 सियालदह-अजमेर, 12259 सियालदह-बीकानेर दुरंतो समेत कई ट्रेनों को सीतारामपुर-झाझा-पटना-पं. दीनदयाल उपाध्याय मार्ग से चलाया जाएगा. रेलवे के वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक सह वरीय जनसंपर्क अधिकारी मनीष सौरभ ने बताया कि मुगमा स्टेशन के रीमॉडलिंग कार्य को देखते हुए यह परिचालन बदलाव किया गया है.

ये भी पढ़ें: राज्य स्तरीय सब-जूनियर एथलेटिक्स में रामगढ़ का जलवा, खिलाड़ियों ने जीते 10 पदक


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विकाश नाथ

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >