चलती ट्रक में लगी आग, चालक ने कूद कर बचायी जान

बताया गया कि पटना से दाल लोड कर ट्रक कोडरमा के रास्ते बंगाल जा रहा था.

कोडरमा बाजार . लठवहिया घाटी में रविवार को दाल लोड ट्रक में आग लग गयी, चालक ने समय रहते ट्रक से कूद कर अपनी जान बचायी. बताया गया कि पटना से दाल लोड कर ट्रक कोडरमा के रास्ते बंगाल जा रहा था. इसी दाैरान लठवाहिया घाटी के समीप ट्रक में आग लग गयी. ट्रक चालक अनिल राय ने बताया कि ट्रक का अगला टायर ब्लास्ट कर गया और उसमें आग लग गयी. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया. सूचना पर फायर बिग्रेड की गाड़ी पहुंची और आग पर काबू पाया. हालांकि इस दौरान ट्रक का ज्यादातर हिस्सा और ट्रक में लोड दाल जल कर राख हो गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Deepesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >