जयनगर. एनडीआरएफ बटालियन रांची व सीआईएसएफ यूनिट केटीपीएस के संयुक्त तत्वावधान में केटीपीएस में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया. उद्घाटन कोडरमा एसी पूनम कुजूर, केटीपीएस के वरीय महाप्रबंधक सह परियोजना प्रधान मनोज कुमार ठाकुर, केटीपीएस सीआइएसएफ के डिप्टी कमांडेंट दीपेंद्र सिंह व एनडीआरएफ के इंस्पेक्टर सूरज कुमार ने संयुक्त रूप से किया. इस दौरान एनडीआरएफ, सीआईएसएफ यूनिट व स्थानीय पुलिस द्वारा प्लांट के क्लोरिंग एरिया में मैनेजमेंट के साथ मल्टी एजेंसी मॉक ड्रिल की गयी. मौके पर केटीपीएस के परियोजना प्रधान मनोज कुमार ठाकुर ने कहा कि इस माक ड्रिल का उद्देश्य क्लोरिंग एरिया में किसी भी आपदा की स्थिति में समन्वय बनाकर उससे निबटना है. सहायक कमांडेंट दीपेंद्र सिंह ने कहा कि दुर्घटना बोलकर नहीं आती है. ऐसे में जवानों को त्वरित कार्रवाई करने के लिए हमेशा सजग रहना चाहिए. मॉक ड्रिल से किसी भी दुर्घटना के समय खुद को बचाते हुए किस प्रकार दूसरों की सहायता करनी है, इसे लेकर आत्मविश्वास बढ़ता है. सीआइएसएफ की पहली प्राथमिकता सुरक्षा व संरक्षण के साथ-साथ जानमाल की रक्षा करना है. वहीं एनडीआरएफ के इंस्पेक्टर सूरज कुमार आज पूरे देश को सुरक्षा देने में अहम भूमिका निभा रहा है. किसी भी अनहोनी को शीघ्र और सफलतापूर्वक रोकने के लिए इस प्रकार के मॉक ड्रिल जवानों द्वारा कराये जाते हैं. संचालन फायर विंग के इंस्पेक्टर सतीश कुमार ने किया. इस अवसर पर चंंदवारा सीओ अशोक भारती, फायर विंग के इंस्पेक्टर सतीश कुमार, जीएम अमन ज्योति, डीजीएम डॉ ए एम मिश्रा, डीजीएम अरुण दत्ता, डीजीएम बलवंत सिंह, डीजीएम लक्ष्मीकांत मंडल, सीनियर मैनेजर सूरज पटनायक, सीनियर मैनेजर पीके झा, सीनियर मैनेजर मांडवी झा, सीनियर मैनेजर अमिताभ परीडा, सीनियर मैनेजर अश्विनी सीट, एसआई कृष्णाकांत, कुलदीप राम, नवीन कुमार सहित एनडीआरएफ और सीआईएसएफ के जवान मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
