कोडरमा: मेरेडियन एकेडमी गुमो में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया. कार्यक्रम को लेकर विद्यालय परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था. निदेशक डॉ. एसएन कुमार ने झंडोत्तोलन किया. इस दौरान विद्यार्थियों ने मार्च पास्ट कर सभी का मन मोह लिया.
मौके पर डॉ. एसएन कुमार ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं. वहीं, प्राचार्य उत्तम कुमार लाहा ने विद्यार्थियों को राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने और देश के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया.
कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षक और विद्यार्थी मौजूद रहे.
