जिला सहकारी संघ की निदेशक पर्षद की बैठक संपन्न

उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में सिद्धो कान्हो कृषि एवं वनोपज जिला सहकारी संघ की निदेशक पर्षद एवं डीसीडीसी की बैठक संपन्न हुई

कोडरमा. उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में सिद्धो कान्हो कृषि एवं वनोपज जिला सहकारी संघ की निदेशक पर्षद एवं डीसीडीसी की बैठक संपन्न हुई. जिला सहकारिता पदाधिकारी सह सचिव द्वारा बताया गया कि जिला अंतर्गत साल एवं महुआ वनोपज पाया जाता है. बैठक में इनका आहरण करने का निर्णय लिया गया. वन प्रमंडल पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि बंद पड़े ऑयल प्रोसेसिंग यूनिट का संचालन सिद्धो कोफिड के माध्यम से किया जा सकता है. उन्होंने श्री गुप्ता ने उक्त ऑयल प्रोसेसिंग यूनिट एवं दोना पत्तल मिल का डीपीआर तैयार करने का निर्देश दिया. वहीं कृषक पाठशाला के माध्यम से मशरूम खेती का एवं मधुमक्खी पालन के लिए राज्य में एमपीसीएस को प्रशिक्षण देने का निर्णय लिया गया. उपायुक्त श्री गुप्ता ने जिला अंतर्गत 40 मत्स्यजीवी सहयोग समितियों द्वारा उनके उत्पाद के बेहतर मूल्य के लिए वैल्यू एडीशन स्टटी करने का निर्देश दिया. उन्होंने जिले में आदिम जनजाति के उत्थान के लिए निबंधित समिति के माध्यम से बकरी पालन का निर्देश दिया गया. मौके पर डीएफओ सौमित्र शुक्ला, उप विकास आयुक्त रवि जैन, जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रदीप शुक्ला, जिला सहकारिता पदाधिकारी रूमा झा समेत कई पदाधिकारी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikash nath

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >