विवाहिता का शव बरामद, हत्या की आशंका

थाना क्षेत्र पिपचो में एक विवाहिता महिला की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है

जयनगर. थाना क्षेत्र पिपचो में एक विवाहिता महिला की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है. मृतका की पहचान 29 वर्षीय शबनम खातून पत्नी मुस्तफा के रूप में हुई है. ससुराल पक्ष का कहना है कि उसने ज़हर खाकर आत्महत्या की है, जबकि भाई इफ्तार अंसारी ने आरोप लगाया कि उसकी बहन की हत्या गला घोंटकर की गयी है और इसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश हो रही है. शबनम का विवाह छह वर्ष पूर्व हुआ था और तब से ही उसका विवाद सास-ससुर के साथ चलता रहा. कई बार पंचायत भी हुई और वह कुछ समय झुमरी तिलैया में किराये के मकान में रही. बाद में पंचायत के निर्णय अनुसार उसे गांव में अलग कमरे और शौचालय की व्यवस्था दी गयी. मंगलवार को पति मुस्तफा, जो ट्रक चालक है, बरकट्टा गया था. उसने दोपहर में पत्नी से फोन पर बात की थी, लेकिन एक घंटे बाद पड़ोस की महिला ने सूचना दी कि शबनम ने आत्महत्या कर ली है. अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. सूचना मिलते ही थाना प्रभारी विकास कुमार और पुलिस बल मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने बताया कि मृतका के ससुर मौलाना शेखावत फरार हैं. मामले में लिखित शिकायत अभी तक दर्ज नहीं हुई है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट निष्कर्ष सामने आयेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikash nath

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >