जैक बोर्ड 12वीं के परीक्षा परिणाम में विद्यार्थियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन कला व विज्ञान संकाय में ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों का अच्छा प्रदर्शन, वाणिज्य में शहरी बच्चे आगे ————————— वरीय संवाददाता, कोडरमा. झारखंड बोर्ड 12वीं विज्ञान, कला व वाणिज्य संकाय का परीक्षा परिणाम बुधवार को जारी कर दिया गया़ जिला टॉपर की सूची के अनुसार कला व विज्ञान संकाय में ग्रामीण इलाके के बच्चों का प्रदर्शन बेहतर है तो वाणिज्य संकाय में शहरी इलाके के बच्चों ने अच्छा प्रदर्शन किया है़ विज्ञान संकाय में मनीष कुमार एसवी प्लस टू हाई स्कूल मरकच्चो 476 अंक लाकर जिला टॉपर बने हैं, जबकि इसी स्कूल की लक्ष्मी कुमारी 474 अंक लाकर जिले में दूसरे स्थान पर रही है़ वहीं तीसरे स्थान पर रहे अंकित यादव (पिता बासुदेव यादव) अपग्रेडेड प्लस टू हाई स्कूल डुमरडीहा ने 461 अंक हासिल किया है़ वाणिज्य संकाय में जिला टॉपर बनी शीतल कुमारी आरएलएसवाई कॉलेज झुमरीतिलैया को 457 अंक मिले हैं. जिले में दूसरे स्थान पर रहे इसी कॉलेज के रौशन कुमार को 445 व तीसरे स्थान पर रहे पवन कुमार राणा सीएच प्लस टू हाई स्कूल झुमरीतिलैया को 444 अंक मिले हैं. 12वीं कला संकाय में जिला टॉप थ्री में जयनगर के बच्चे रहे हैं. जिला टॉपर बन आदर्श कुमार सिंह एसएस प्लस टू हाई स्कूल परसाबाद जयनगर को 455 अंक प्राप्त हुए हैं. वहीं दूसरे स्थान पर रही रौशनी कुमारी प्लस टू हाई स्कूल जयनगर को 449 व तीसरे स्थान पर रही इसी विद्यालय की सिमरन कुमारी को 446 अंक प्राप्त हुए हैं. इंजीनियरिंग के क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहता है विज्ञान टॉपर मनीष मरकच्चो प्रखंड के सर्वोदय प्लस टू उच्च विद्यालय मरकच्चो के छात्र मनीष कुमार यादव ने इंटरमीडिएट विज्ञान की परीक्षा में जिला टॉप कर क्षेत्र का नाम रौशन किया है़ मनीष को परीक्षा में 476 अंक प्राप्त हुए हैं. मनीष ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता व गुरुजनों को दिया है़ उसने बताया कि वो प्रतिदिन आठ से दस घंटा पढ़ाई किया करता था़ उसे अच्छे रिजल्ट की पूरी उम्मीद थी, लेकिन जिला टॉप हो जाने पर उसे बहुत ख़ुशी है़ वह आगे इंजिनियरिंग के क्षेत्र में बढ़कर देश की सेवा करना चाहता है़ मनीष जयनगर थाना क्षेत्र के कटहाडीह का रहने वाला है़ उसके पिता सूरत में एक हवेली में कुक का काम करते हैं. मनीष ने अपनी पढ़ाई मरकच्चो के बेला में मामा के यहां रहकर की थी़ पारा शिक्षक की बेटी विज्ञान संकाय में बनी सेकेंड टॉपर इंटरमीडिएट विज्ञान में सर्वोदय प्लस टू उच्च विद्यालय मरकच्चो की छात्रा लक्ष्मी कुमारी ने जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया है़ उसे 474 अंक प्राप्त हुए हैं. लक्ष्मी ने अपने सफलता का श्रेय माता-पिता व शिक्षकों को दिया है़ लक्ष्मी भी इंजिनियरिंग के क्षेत्र में अपना कैरियर बनाना चाहती है़ लक्ष्मी के पिता पेशे से पारा शिक्षक हैं. जिला में दूसरा स्थान पाने पर लक्ष्मी के माता पिता समेत स्थानीय मुखिया बैजन्ति देवी ने भी उसे बधाई दी है़ आगे चलकर सीए बनना चाहती है वाणिज्य टॉपर शीतल 12वीं वाणिज्य संकाय की परीक्षा में 457 अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान हासिल करने वाली शीतल कुमारी शहर के सोना पट्टी की रहने वाली है़ उसकी इस शानदार उपलब्धि पर पिता पप्पू कुमार वर्णवाल व माता ललिता देवी काफी खुश हैं. तीन भाई-बहनों में दूसरे नंबर की शीतल आगे चलकर चार्टर्ड अकाउंटेंट बनना चाहती है़ उसके पिता की जूते की दुकान है़ राम लखन सिंह यादव इंटर कॉलेज की छात्रा शीतल ने बातचीत में कहा कि उसने कभी जिला टॉपर बनने का लक्ष्य नहीं रखा, बल्कि हमेशा यह कोशिश की कि जो भी पढ़ें, उसे अच्छे से समझें. शुरुआत में वह रोज 3-4 घंटे पढ़ाई करती थीं, जो 12वीं में बढ़कर 5-6 घंटे हो गयी और परीक्षा के समय 6-8 घंटे तक पढ़ाई करने लगीं. उसने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, कॉलेज के शिक्षकों अभिषेक रंजन व रंजीत कुमार वर्मा को दिया़ पिता ने बताया कि बेटी पढ़ाई के साथ-साथ दुकान में भी हाथ बंटाती थी़ मां ने बताया कि शीतल को अब तक स्मार्टफोन नहीं दिया गया है़ फल विक्रेता का बेटा वाणिज्य में बना सेकेंड टॉपर 12वीं वाणिज्य संकाय में 445 अंक हासिल कर सेकेंड टॉपर बने आरएलएसवाई कॉलेज के रौशन कुमार की शानदार सफलता पर उसके पिता अजय प्रकाश एवं माता सुलेखा देवी काफी खुश हैं. तीन भाई-बहनों में सबसे छोटा रौशन का परिवार गौरी शंकर मोहल्ला में हरता है और उसके पिता फल की दुकान चलाते हैं. रौशन ने बताया कि वह नियमित रूप से कॉलेज के साथ स्व-अध्ययन पर विशेष ध्यान देता था़ वह आगे चलकर चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) बनना चाहता है़ उसने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और शिक्षकों को दिया़ कारपेंटर के बेटे ने वाणिज्य में हासिल किया तीसरा स्थान 12वीं वाणिज्य संकाय में जिले में तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले सीएच प्लस टू हाई स्कूल, झुमरीतिलैया के पवन कुमार राणा ने 444 अंक अर्जित किए हैं. गुमो के ठाकुर मोहल्ला निवासी पवन के पिता मनोज राणा एवं माता गीता देवी हैं. पिता बढ़ई (कारपेंटर) का कार्य करते हैं, जबकि माता गृहिणी हैं. पवन ने बताया उसकी पढ़ाई स्कूल और कोचिंग दोनों जगह होती थी, लेकिन घर पर नियमित रूप से रिवीजन को सबसे अधिक महत्व दिया़ पवन ने बताया कि वह आगे चलकर कॉर्पोरेशन सेक्टर में नौकरी करना चाहता है़ बीडीओ-सीओ बन सेवा करना चाहता है कला संकाय टॉपर आदर्श 12वीं इंटर की परीक्षा में 455 अंक लाकर जिला टॉपर रहे एसएस प्लस टू हाई स्कूल, परसाबाद के आदर्श कुमार सिंह आगे चलकर बीडीओ-सीओ बन समाज की सेवा करना चाहता है़ आदर्शन की शानदार उपलब्धि पर पिता त्रिभुवन सिंह व माता रेणु देवी काफी खुश हैं. बातचीत में आदर्श ने सफलता का श्रेय अपने हाई स्कूल प्रबंधन तथा राज्य संपोषित प्लस टू उच्च विद्यालय प्रबंधन के शिक्षकों और परिजनों को दिया है़ ———————- विज्ञान संकाय में जिला टॉप टेन विद्यालय का नाम——–रोल कोड——रोल नंबर——-प्राप्तांक 1़ मनीष कुमार, एसवी प्लस टू हाई स्कूल मरकच्चो–26012–10064—476 2़ लक्ष्मी कुमारी, एसवी प्लस टू हाई स्कूल मरकच्चो–26012–10032–474 3़ अंकित यादव, अपग्रेडेड प्लस टू हाई स्कूल डुमरडीहा–26026–10015–461 3़आरएलएसवाई कॉलेज झुमरीतिलैया–26007–10173–461 4़ परियोजना बालिका प्लस टू हाई स्कूल कोडरमा–26036–10026–459 5़ सीएच प्लस टू हाई स्कूल झुमरीतिलैया–26002–10080–458 6ृ मनीषा कुमारी, अपग्रेडेड प्लस टू हाई स्कूल डुमरडीहा–26026–10025–457 6़ झुमरीतिलैया कॉमर्स कॉलेज–26005–10228–457 7़ सीएच प्लस टू हाई स्कूल झुमरीतिलैया–26002–10077–455 8़ रामप्रवेश कुमार, अपग्रेडेड प्लस टू हाई स्कूल डुमरडीहा–26026–10014–453 8़ अपग्रेडेड प्लस टू हाई स्कूल पत्थलडीहा–26041–10007–453 9़ अपग्रेडेड प्लस टू हाई स्कूल पत्थलडीहा–26041–10028–451 10़ प्लस टू हाई स्कूल लतबेधवा-26018–10008–450 10़ सीएच प्लस टू हाई स्कूल झुमरीतिलैया–26002–10079–450 10़ एसएस प्लस टू हाई स्कूल बासोडीह-26011–10033–450 10़ एसवी प्लस टू हाई स्कूल मरकच्चो–26012–10019–450 ————– वाणिज्य संकाय में जिला टॉप टेन विद्यालय का नाम——–रोल कोड——रोल नंबर——-प्राप्तांक 1. शीतल कुमारी, आरएलएसवाई कॉलेज, झुमरीतिलैया – 26007 – 20008 – 457 2. रौशन कुमार, आरएलएसवाई कॉलेज, झुमरीतिलैया – 26007 – 20014 – 445 3. पवन कुमार राणा, सीएच प्लस टू हाई स्कूल, झुमरीतिलैया – 26002 – 20051 – 444 4. सीएच प्लस टू हाई स्कूल, झुमरीतिलैया – 26002 – 20050 – 443 5. प्लस टू हाई स्कूल, जयनगर – 26009 – 20004 – 439 6. सीएच प्लस टू हाई स्कूल – 26002 – 20053 – 438 7. आरएलएसवाई कॉलेज, झुमरीतिलैया – 26007 – 20012 – 426 8. इंटर कॉलेज, डोमचांच – 26003 – 20059 – 424 9. आरएलएसवाई कॉलेज, झुमरीतिलैया – 26007 – 20031 – 421 9. सीएच प्लस टू हाई स्कूल, झुमरीतिलैया – 26002 – 20054 – 421 10. सीएच प्लस टू हाई स्कूल, झुमरीतिलैया – 26002 – 20046 – 413 ——————— कला संकाय में जिला टॉप टेन विद्यालय का नाम———- रोल कोड——– रोल नंबर—— प्राप्तांक 1. आदर्श कुमार सिंह, एसएस प्लस टू हाई स्कूल, परसाबाद, जयनगर – 26017 – 30118 – 455 2. रौशनी कुमारी, प्लस टू हाई स्कूल, जयनगर – 26009 – 30175 – 449 3. सिमरन कुमारी, प्लस टू हाई स्कूल, जयनगर – 26009 – 30175 – 446 4. प्रोजेक्ट प्लस टू हाई स्कूल, देवीपुर, मरकच्चो – 26022 – 30092 – 441 5. आरएमएमएम प्लस टू हाई स्कूल, चंदवारा – 26008 – 30033 – 438 5. प्रोजेक्ट प्लस टू हाई स्कूल, देवीपुर, मरकच्चो – 26022 – 30091 – 438 6. आरएलएसवाई कॉलेज, झुमरीतिलैया – 26007 – 30051 – 437 7. डीवीसी प्लस टू हाई स्कूल, तिलैया – 26010 – 30072 – 434 8. एसवी प्लस टू हाई स्कूल, मरकच्चो – 26012 – 30168 – 431 8. प्लस टू हाई स्कूल, जयनगर – 26009 – 30015 – 431 9. प्लस टू हाई स्कूल, जयनगर – 26009 – 30178 – 428 10. एसवी प्लस टू हाई स्कूल, मरकच्चो – 26012 – 30470 – 427
विज्ञान में मनीष, वाणिज्य में शीतल व कला में आदर्श टॉपर
झारखंड बोर्ड 12वीं विज्ञान, कला व वाणिज्य संकाय का परीक्षा परिणाम बुधवार को जारी कर दिया गया़
