भगवान परशुराम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया

भगवान परशुराम का जन्मोत्सव जैन भवन में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के तत्वाधान में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया.

प्रतिनिधि, झुमरीतिलैया भगवान परशुराम का जन्मोत्सव जैन भवन में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के तत्वाधान में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया. कार्यक्रम के अंतर्गत भगवान परशुराम की पूजा और रामायण अखंड पाठ के समापन के बाद विधिवत हवन-पूजन किया गया. हवन में जिला अध्यक्ष अनूप जोशी एवं नीलम जोशी ने आहुति दी. इसके पश्चात भंडारा का आयोजन कर श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया, जिसके साथ कार्यक्रम का समापन हुआ. हवन पूजन में मनोज जोशी, सुजाता जोशी, डोमचांच प्रमुख सत्यनारायण यादव, सुनील बड़गवे, विवेक सहल, चंद्रशेखर जोशी आदि ने भाग लिया. पूजन का विधि-विधान पंडित कमल कांत पांडेय, राधेश्याम पांडेय एवं संजय बनर्जी ने कराया. जिला अध्यक्ष अनूप जोशी ने कहा कि भगवान परशुराम की पूजा और अखंड रामायण पाठ कर हमलोग समाज में सदभावना का संदेश देते हैं, और समाज को धर्म के लिए संदेश देते हैं कि शास्त्र के साथ शस्त्र की भी आवश्यकता है, कि जब आप शक्तिशाली रहेंगे तभी धर्म और संस्कृति कि रक्षा कर पायेंगे और तभी समाज का कल्याण होगा. मौके पर दिनेश मिश्रा, अस्थाना, उपेंद्र दुबे, विजय पांडेय, अविनाश सेठ, नरेंद्र झांझरी, दिलीप जैन, नरेंद्र पाल, बीरेंद्र कराटे, दशरथ मोदी, राजीव तिवारी, दिलीप वर्मा आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikash nath

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >