कोडरमा में लगाया गया मासिक लोक अदालत, 40 मामलों का निष्पादन

कोडरमा व्यवहार न्यायालय में आयोजित मासिक लोक अदालत में 40 मामलों का निपटारा किया गया और 13.88 लाख रुपये की वसूली हुई. जानिए पूरी खबर विस्तार से.

कोडरमा: जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शनिवार को व्यवहार न्यायालय परिसर में मासिक लोक अदालत का आयोजन किया गया. इस दौरान 10 बेंचों के माध्यम से कुल 40 मामलों का निष्पादन किया गया. साथ ही विभिन्न विभागों से 13 लाख 88 हजार 250 रुपये की वसूली की गयी. कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रमाकांत मिश्रा ने कहा कि वर्तमान समय में लोक अदालत त्वरित, सुलभ और सौहार्द्रपूर्ण न्याय का प्रभावी माध्यम बन चुकी है.

इसकी लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है और अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा रहे हैं. लोक अदालत में विभिन्न बेंचों में न्यायिक पदाधिकारियों एवं अधिवक्ताओं ने आपसी सहमति से मामलों का निष्पादन कराया.

इस अवसर पर प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार प्रज्ञा बाजपाई सहित न्यायालयकर्मी रणजीत कुमार सिंह, मूंगा लाल दास, राजेंद्र कुमार, मनोज मिश्रा, कुमार संजय, महेश्वर कुमार, राजीव कुमार, सुनील कुमार, रवि कुमार समेत अन्य कर्मचारी मौजूद थे. आयोजन का उद्देश्य लंबित मामलों का शीघ्र निबटारा कर पक्षकारों को सुलभ एवं त्वरित न्याय उपलब्ध कराना था.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >