: सीडी गर्ल्स हाई स्कूल में विधिक जागरूकता शिविर झुमरीतिलैया. सीडी गर्ल्स हाई स्कूल तिलैया में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि डिफेंस काउंसिल की अधिवक्ता किरण कुमारी ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को उचित माध्यम से उनके अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना है. साथ ही कानून की जानकारी देना है, ताकि अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुंच सके. उन्होंने महिला प्रताड़ना एवं पोक्सो एक्ट, आइटी एक्ट सहित कई कानून की जानकारी दी. अधिवक्ता अरुण कुमार ओझा ने जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों के बारे में बताया. उन्होंने बताया कि बाल विवाह एक सामाजिक समस्या है, जिसे हम सभी को मिलकर दूर करने की जरूरत है. मौके पर विद्यालय के शिक्षक रंजीत कुमार सहित कई लोग मौजूद थे.
छात्राओं को अधिकार और कानून की दी जानकारी
सीडी गर्ल्स हाई स्कूल में विधिक जागरूकता शिविर
