नये एसपी के रूप में कुमार शिवाशीष ने लिया पदभार

जिले के नए पुलिस अधीक्षक के रूप में 2020 बैच के आईपीएस कुमार शिवाशीष ने सोमवार को पदभार ग्रहण किया़

कोडरमा बाजार. जिले के नए पुलिस अधीक्षक के रूप में 2020 बैच के आईपीएस कुमार शिवाशीष ने सोमवार को पदभार ग्रहण किया़ इसके पूर्व वे पुलिस अधीक्षक नगर जमशेदपुर के तौर पर कार्यरत थे़ जमशेदपुर से स्थानांतरित होकर कोडरमा में पुलिस अधीक्षक के रूप पदस्थापित हुए हैं. वहीं कोडरमा जिले के निवर्तमान एसपी अनुदीप सिंह का स्थानांतरण एसपी पाकुड़ के रूप में हुआ है़ पदभार ग्रहण के उपरांत पत्रकारों से बातचीत के क्रम में जिले के नए पुलिस कप्तान शिवाशीष ने कहा कि उनका प्रयास होगा कि जिले के अंतिम व्यक्ति तक सुरक्षा व्यवस्था पहुंचे, ताकि आम नागरिक भयमुक्त वातावरण में रह कर अपना काम काज कर सकें. एसपी ने कहा कि पता चला है कि जिले में छिनतई, वाहन चोरी, गृह भेदन आदि के मामलों में वृद्धि हुई है ऐसे में इस पर अविलंब अंकुश लगाने के लिए हर संभव प्रयास किया जायेगा़ अवैध शराब की तस्करी और कोयला परिवहन पर भी अंकुश लगाया जायेगा़ एसपी ने बताया कि जल्द ही पुलिस पैदल गश्ती की व्यवस्था होगी. इसके अलावा मोटरसाइकिल गश्ती के जरिये भी असामाजिक तत्वों और अपराधियों पर कड़ी नजर रखी जायेगी़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikash nath

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >