क्षत्रिय महासंघ की बैठक में संगठन की मजबूती पर जोर

सामाजिक एकता, जागरूकता और संगठन विस्तार का संकल्प लिया गया.

जयनगर. जमकटी में उत्तरी छोटानागपुर क्षत्रिय महासंघ अंतर्गत घंघरी प्रक्षेत्र महासंघ की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता प्रक्षेत्र अध्यक्ष मनोज सिंह ने की, जबकि संचालन अजीत कुमार सिंह ने किया. बैठक में समाज को संगठित करने, नयी पीढ़ी को सामाजिक गतिविधियों से जोड़ने तथा संगठन को गांव स्तर तक मजबूत बनाने पर चर्चा हुई. सामाजिक एकता, जागरूकता और संगठन विस्तार का संकल्प लिया गया. अध्यक्ष मनोज सिंह ने कहा कि प्रत्येक गांव में सक्रिय सदस्यों की सूची तैयार कर युवाओं को संगठन से जोड़ा जायेगा. अजीत कुमार सिंह ने पारदर्शिता और सामाजिक कार्यों के लिए नियमित आर्थिक सहयोग पर जोर दिया. अर्जुन सिंह ने सभी सदस्यों से जिम्मेदारी निभाने की अपील की. संदीप सिंह ने नियमित बैठक की आवश्यकता बतायी. अमर परमार ने गांव-गांव भ्रमण कर समाज को मजबूत करने की बात कही। बैठक में कई गांवों के दर्जनों लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Deepesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >