कोडरमा घाटी में कांवरियों से भरी बस अनियंत्रित, पांच घायल

कोडरमा घाटी में कांवरियों से भरी बस अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में पांच कांवरिए घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

कोडरमा: कोडरमा के बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत रांची पटना रोड स्थित कोडरमा घाटी के जमसोती नाला के समीप सोमवार को बड़ा हादसा होते होते बच गया. दरअसल पराशर ट्रेवल्स नंबर बीआर 28पी- 3511 से कांवरियों का एक जत्था गंगासागर से कोडरमा होते हुए राजगीर जा रहा था.

घटना स्थल पहुंचते ही घाटी के तीखे मोड़ के कारण बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गयी, जिससे 5 कांवरिए घायल हो गए. घायलों की पहचान 38 वर्षीय अखिलेश कुमार, 40 वर्षीय गायत्री देवी, प्रमिला देवी, 45 वर्षीय शंकर महतो और देवनाथ ठाकुर सभी गोपालगंज बिहार के रूप में हुई.

गनीमत रही कि बस बड़े से चट्टान में जाकर अटक गई, खाई में गिरने से बच गयी, अन्यथा बहुत बड़ा अनहोनी हो सकता था. हादसे के बाद कुछ देर के लिए अफरा तफरी मच गयी. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस पहुंची और घायलों को अविलंब इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा, जहां उनका इलाज किया गया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajesh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >