कोडरमा निकाय चुनाव में अब छिप नहीं पाएगा कोई राज, फेसबुक से लेकर गहनों तक का देना होगा हिसाब

Koderma Municipal Election: कोडरमा निकाय चुनाव 2026 के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू। उम्मीदवारों को अब अपने बैंक खाते, सोशल मीडिया आईडी (फेसबुक, इंस्टाग्राम) और पति-पत्नी की संपत्ति की पूरी जानकारी देनी होगी. नियमों की अनदेखी पर रद्द हो सकता है नामांकन.

Koderma Municipal Election, कोडरमा : कोडरमा में निकाय चुनाव को लेकर नामांकन की प्रक्रिया चल रही है, पर कुछ नियम ऐसे हैं, जिनका पालन नहीं करने या जानकारी छिपाने पर उम्मीदवार को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. अध्यक्ष के अलावा पार्षद पद के लिए चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों के लिए चुनाव आयोग ने कुछ जानकारी देना जरूरी कर दिया है. इसके तहत चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों को सोशल मीडिया एकाउंट से लेकर खुद के बैंक एकाउंट तक की जानकारी देनी होगी.

संपत्ति और गहने की भी देनी होगी जानकारी

प्रत्याशी या उसकी पत्नी या पति के नाम पर खरीदी गयी संपत्ति और गहने की भी जानकारी नामांकन-पत्र में भरकर देना है. यही नहीं, प्रत्याशियों को सभी सोशल मीडिया जैसे फेसबुक, एक्स और इंस्टाग्राम आइडी की जानकारी शपथ-पत्र में देनी होगी. प्रत्याशियों को खुद और अपने आश्रित (पति, पत्नी और बच्चे) की चल और अचल संपत्तियों का पूरा विवरण देना होगा.

Also Read: लातेहार में BDO का निरीक्षण: बदहाल स्कूल देख अधिकारी का चढ़ा पारा, कहा- ‘परीक्षार्थी परीक्षा देंगे या धूल फांकेंगे?’

आपराधिक मामला दर्ज हो तो उसकी भी देनी होगी जानकारी

इसके अलावा अगर किसी तरह का आपराधिक मामला दर्ज है, तो उसकी विस्तृत जानकारी नामांकन फॉर्म में देनी होगी. साथ ही न्यायालय में जितने भी लंबित मामले हैं या फिर किसी राजनीतिक अपराध के लिए किसी भी न्यायालय द्वारा छह माह से अधिक अवधि के लिए कारावास की सजा हो चुकी है, तो उसकी विस्तृत जानकारी देनी होगी.

Also Read: 10 साल जेल की चक्की पीसेंगे ‘ब्राउन शुगर’ के 3 शौकीन, नशे के चक्कर में की थी मारपीट, सरायकेला कोर्ट का फैसला

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >