कोडरमा में दरिंदगी की हद: सिर कटा महिला का शव अर्धनग्न हालत में बरामद, पुलिस के लिए बड़ी चुनौती

Koderma Crime News: कोडरमा में हॉली फैमिली हॉस्पिटल के समीप एक महिला का सिर कटा और अर्धनग्न शव मिलने से पूरे इलाके में दहशत फैल गया. फिलहाल शव की पहचान नहीं सकी है, क्योंकि यह पूरी तरह सड़ चुका था. पढ़ें मामले का खुलासा कैसे हुआ और पुलिस आगे क्या कदम उठा रही है?

Koderma Crime News, कोडरमा (विकास कुमार): कोडरमा थाना क्षेत्र में हॉली फैमिली हॉस्पिटल कोडरमा के समीप सोमवार को एक महिला का सिर कटा शव मिलने से आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया. शव अर्धनग्न अवस्था में पड़ा हुआ था. आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या किसी अन्य जगह पर करके शव को यहां लाकर फेंक दिया गया है.

दुर्गंध आने पर हुआ खुलासा

जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर करीब तीन बजे जेजे कॉलेज कोडरमा के कुछ कर्मचारी चाय पीने के लिए अस्पताल के पास स्थित एक चाय दुकान पर पहुंचे थे. इस दौरान उन्हें तेज दुर्गंध महसूस हुई. जब उन्होंने आसपास खोजबीन की तो चाय दुकान से सटे बाउंड्री वॉल के अंदर बिना सिर का एक शव पड़ा मिला.

Also Read: माफी मांगें गिरिडीह के डीसी, बाबूलाल मरांडी ने जल सहिया के वेतन मामले पर सीएम हेमंत को घेरा

शव में पड़ चुके थे कीड़े

शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गयी. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. शव की हालत देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि वह कई दिनों से वहीं पड़ा हुआ था. शव में कीड़े पड़ चुके थे और आसपास तेज बदबू फैल रही थी.

महिला की नहीं हो सकी है पहचान

कोडरमा थाना प्रभारी विकास कुनार पासवान ने बताया कि शव का सिर नहीं मिलने के कारण फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो पायी है. उन्होंने कहा कि कोडरमा थाना में अभी तक किसी महिला या पुरुष के लापता होने की शिकायत दर्ज नहीं है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आसपास के थानों को सूचना देकर महिला की पहचान कराने की कोशिश की जा रही है.

Also Read: करोड़ों का कोल्ड स्टोर, पर फायदा ‘जीरो’ : झारखंड के घाटशिला में 5 साल से धूल फांक रही 2.43 करोड़ की मशीनें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >