कोडरमा. बागीटांड़ में जिला स्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता 2026-27 का आयोजन किया गया. अंडर-17 बालक-बालिका वर्ग की प्रतियोगिता में जिले के सभी प्रखंडों से खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया. विभिन्न स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया.
400 मीटर में मंदिर और निधि प्रथम
400 मीटर बालक वर्ग में उवि मुस्कुराना के मंदिर कुमार यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. इसी स्पर्धा में जागरण अमरकचू के सुनील कुमार यादव ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया. 400 मीटर बालिका वर्ग में कोडरमा की निधि कुमारी प्रथम रहीं.
800 और 1500 मीटर में भी खिलाड़ियों ने मारी बाजी
800 मीटर बालिका वर्ग में केजीबीवी जयनगर की राधा कुमारी ने प्रथम स्थान हासिल किया. वहीं 1500 मीटर बालक वर्ग में प्लस टू उवि झुमरीतिलैया के अंकित कुमार और 1500 मीटर बालिका वर्ग में प्लस टू उवि परिसाबाद की पूनम कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया.
खेल से अनुशासन और नेतृत्व क्षमता का विकास
जिला शिक्षा पदाधिकारी ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक और मानसिक विकास के साथ अनुशासन, टीम भावना, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. उन्होंने विद्यार्थियों को खेलों में निरंतर भाग लेने और अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए प्रोत्साहित किया.
