चंदवारा : प्रखंड के गौरी नदी उतरवाहिनी से जल लेकर दुमोहानी धाम बैंकुठ मंदिर तक 10 अगस्त को निकलने वाली कांवर पदयात्रा की तैयारी को लेकर जौंगी में बैठक हुई. अध्यक्षता आरागारो के मुखिया मुंशी यादव व संचालन पूर्व प्रमुख महेंद्र यादव ने किया.
बैठक में कांवर पदयात्रा की रूप रेखा तैयार की गयी. उपस्थित लोगों ने कांवर पदयात्रा को भव्य व शांतिपूर्ण से निकालने का संकल्प लिया. यात्रा को सफल बनाने के लिए 31 सदस्यीय समिति बनायी गयी.
इसमें प्रमुख मंजु देवी, योगाचार्य सुषमा सुमन, पूर्व प्रमुख लीलावती देवी, थाम की मुखिया पुष्पा देवी, कोमल देवी, प्रदीप कुमार सुमन, महेंद्र यादव, मुंशी यादव, अज्जू सिंह, कृष्णा राणा, छोटेलाल मोदी, पूर्व मुखिया महेश मोदी, केदार पंडित, राजकुमार यादव, रामचंद्र साव, प्रदीप सिंह, राजू यादव, संतोष कुशवाहा, रामप्रसाद यादव, उप प्रमुख प्रतिनिधि विजय यादव, प्रकाश ठाकुर, प्रकाश यादव, भवानी रजक, नवीन कुमार पांडेय, बद्री प्रसाद यादव, दिनेश्वर राणा, शंभु राणा, गंगा यादव, भोला रजक, विष्णु यादव, राजेश पासवान, राजेश साहू, सुमन यादव, विजय कुमार शामिल हैं. बताया गया कि कांवर पदयात्रा के दौरान जगह जगह पर पानी, शरबत व प्रसाद में खिचडी की व्यवस्था की जाएगी. मेडिकल टीम भी रहेगी.
