सावन की दूसरी सोमवारी पर चंदवारा में निकली भव्य कांवर यात्रा, हजारों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

सावन की दूसरी सोमवारी पर चंदवारा में गौरी नदी से जल लेकर हजारों श्रद्धालुओं ने दोमुहानी धाम में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। पूरा क्षेत्र बोल बम के जयघोष से गूंजा।

चंदवारा: सावन की दूसरी सोमवारी पर प्रखंड में गौरी नदी उत्तर वाहिनी से दोमुहानी धाम बैकुंठ धाम मंदिर पुतो तक कांवर यात्रा निकाली गयी. लगातार दूसरे वर्ष आयोजित इस यात्रा में हजारों श्रद्धालु और कांवरिया शामिल हुए. गौरी नदी से पवित्र जल लेकर श्रद्धालु पैदल दोमुहानी धाम पहुंचे और भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया.

इस दौरान बोल बम-बोल बम और बाबा नगरिया दूर है, जाना जरूर है के जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय बना रहा. यात्रा की शुरुआत गौरी नदी उत्तर वाहिनी तट पर मंत्रोच्चार और गंगा पूजन के साथ हुई. इसके बाद श्रद्धालुओं ने जल उठाया और निर्धारित मार्ग से दोमुहानी धाम के लिए रवाना हुए. मुख्य अतिथि ध्वजाधारी धाम के मुख्य महंथ महामंडलेश्वर सुखदेव दास जी महाराज तथा विशिष्ट अतिथि दोमुहानी धाम मंदिर के भगत जी उपस्थित थे.

अतिथियों का पुस्तक व शॉल देकर सम्मान किया गया. सुखदेव दास जी महाराज ने कहा कि गौरी नदी का पवित्र जल लेकर भगवान भोलेनाथ का अभिषेक करना सौभाग्य की बात है. वहीं भगत जी ने कहा कि धर्म और आस्था समाज को जोड़ने का काम करती है.

101 लीटर जल लेकर शामिल हुए अरुण बम

कांवर पदयात्रा में अरुण बम 101 लीटर पवित्र जल लेकर शामिल हुए. यात्रा के दौरान दो महिला गायिका ने भजन और शिव गीत प्रस्तुत किये, जिस पर कांवरिया झूमते हुए आगे बढ़े. श्रद्धालुओं के लिए सड़क पर पानी के छिड़काव के लिए तीन वाहन, झरना वाहन, मेडिकल टीम तथा जगह-जगह शरबत और जूस की व्यवस्था की गयी थी. दोमुहानी धाम परिसर में खिचड़ी प्रसाद का वितरण किया गया.

आयोजक योगाचार्या योगी सुषमा सुमन एवं योग गुरु प्रदीप कुमार सुमन ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी. प्रदीप कुमार सुमन ने बताया कि पिछले वर्ष की तुलना में इस बार कांवरियों की संख्या करीब चार गुना बढ़ी.

पदयात्रा को सफल बनाने में प्रमुख मंजू देवी, उप प्रमुख खुशबू देवी, लीलावती देवी, महेंद्र यादव, पुष्पा देवी, प्रकाश यादव, संतोष कुशवाहा, उमाशंकर दास, विजय यादव, मुंशी यादव, प्रवीण उर्फ बंटी मोदी, लक्ष्मण यादव, कृष्ण यादव, अज्जू सिंह, छोटेलाल मोदी, प्रदीप सिंह, रामचंद्र साव, केदार पंडित, पप्पू मोदी, महेश मोदी, विजय मोदी, सत्येंद्र यादव, राजकुमार यादव, प्रकाश ठाकुर, दशरथ यादव, विनय राणा, सुरेश यादव, द्वारिका राणा, राजू यादव, प्रमोद मोदी, मुन्ना मोदी, शंभु राणा, रामप्रसाद यादव, सीताराम मोदी, विजेंद्र कुमार यादव, दिनेश राणा, भवानी, रजत, नवीन कुमार पांडेय, बद्री प्रसाद यादव, गंगा यादव, भोला रजक, विष्णु यादव, राजेश पासवान, राजेश साहू, सुमन यादव, विजय कुमार, संतोष पंडित सहित कई लोगों का सहयोग रहा़


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >