कोडरमा बाजार: जेजे कॉलेज बचाओ संघर्ष समिति का अनिश्चितकालीन धरना सोमवार से शुरू हो गया. पहले दिन जेजे कॉलेज के दर्जनों छात्र-छात्राएं धरना में शामिल हुए और छात्र आंदोलन को निर्णायक मोड़ तक ले जाने का संकल्प लिया. धरना की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष महेश भारती व संचालन सचिव देवेंद्र कुमार ने किया.
धरना को प्रकाश रजक, सईद नसीम, पूर्व छात्र नेता रवि पासवान, वीरेंद्र कराटे समेत अन्य छात्र-छात्राओं ने संबोधित किया. वक्ताओं ने कहा कि छात्रों के ज्वलंत मुद्दे पर जेजे कॉलेज बचाओ संघर्ष समिति पिछले दो महीने से लगातार छात्रों-अभिभावको और जनप्रतिनिधियों से संवाद स्थापित कर जेजे कॉलेज समेत जिलेभर के डिग्री कॉलेज को वीबीयू में रखने की अपील कर रही है.
लेकिन कोडरमा के लिए दुर्भाग्य है की 25 हज़ार से ज्यादा छात्रों को प्रभावित करने वाला मुद्दा सदन में गूंज नहीं पाया. वक्ताओं ने कहा कि जेजे कॉलेज समेत जिलेभर के डिग्री कॉलेज को वीबीयू से हटाकर सर जेसी बोस विश्वविद्यायल में करना सरकार की छात्र विरोधी नीति का परिणाम है. वक्ताओं ने कहा कि सरकार तक छात्रों की समस्या का समाधान करने की शक्ति है. छात्रों का आंदोलन सरकार तक अपनी मजबूत आवाज़ पहुंचाने का लोकतांत्रिक अधिकार है.
संवेदनशील सरकार कोडरमा के हज़ारों छात्रों की आवाज़ जरूर सुनेगी. वक्ताओं ने कहा कि जेजे कॉलेज के मुद्दे पर सांसद-विधायक ने छात्रों से कभी संवाद नहीं किया, छात्रों के भावनाओं से उनका कोई सरोकार नहीं रहा, इसलिए सरकार तक बात पहुंचाने के लिए संघर्ष समिति छात्रों अभिभावकों की एकता बनाकर आंदोलन को निर्णायक स्तर तक ले जाएगी. वहीं संघर्ष समिति ने ऐलान किया कि अनिश्चित कालीन धरना के दूसरे दिन से जे जे कॉलेज में तालाबंदी और भूख हड़ताल किया जाएगा.
मौके पर खुशबू पासवान, शिवानी कुमारी, रिमझिम कुमारी, शालू गुप्ता, अमीषा कुमारी, मीनाक्षी कुमारी स्वामी, आशा गोस्वामी, विनीत श्रीवास्तव, अनुष्का गुप्ता, सुजाता कुमारी, खुशबू कुमारी, सिमरन शेखर, पूनम कुमारी, निशा कुमारी, सिंटू कुमारी, चांदनी कुमारी, ज्योति कुमारी, मनीषा कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, नेहा वर्मा, पल्लवी गोस्वामी, राहुल कुमार, भोला गिरी, आकाश कुमार सिंह, सौरभ कुमार, अरमान भारती, हर्ष कुमार, गौतम कुमार, राहुल कुमार, सत्यजीत आनंद, अंजली कुमारी, श्वेता सिंह आदि मौजूद थे.
