कोडरमा में घर से नकदी समेत लाखों के जेवरात की चोरी

थाना क्षेत्र के पुरनानगर रोड स्थित दीपक सिंह के मकान में अपराधियों ने धावा बोला और चोरी की घटना का अंजाम दिया.

कोडरमा बाजार. थाना क्षेत्र के पुरनानगर रोड स्थित दीपक सिंह के मकान में अपराधियों ने धावा बोला और चोरी की घटना का अंजाम दिया. जानकारी के अनुसार गृहस्वामी एक माह से अपने गांव गया (बिहार) में रह रहा था. शुक्रवार को जब दीपक सिंह की मां घर पर पहुंची, तो देखा घर के सारे कमरे का दरवाजे कटर से काटे हुए थे. घर की अलमारी में रखे लगभग पांच लाख के जेवरात और लगभग पचास हजार रुपए नकद गायब थे. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गयी. खबर लिखे जाने तक आवेदन देने के तैयारी की जा रही थी. घटना के बाद आसपास के लोगों ने कहा कि कोडरमा में चोरी की घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है. उन्होंने चौक-चौराहों पर सीसीटीवी कैमरा लगाने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anuj singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >