कोडरमा: कोडरमा के जयनगर प्रखंड के विभिन्न स्थलों पर 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के मौके पर झंडोतोलन का समय निर्धारित कर दिया गया. उक्त जानकारी देते हुए बीडीओ गौतम कुमार ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस पर होने वाले झंडोतोलन में प्रखंड सह अंचल अधिकारी आवास परिसर में 8 बजे झंडोतोलन होगा.
जबकि पुराने प्रखंड परिसर में शहीद स्मारक शीला फलक एवं डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण 8.25 बजे, प्रखंड मुख्यालय के समक्ष झंडोतोलन 8.40 बजे, बीआरसी में 9.10 बजे, प्रखंड पशु चिकित्सालय में 9.25 बजे, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 9.40 बजे, परियोजना बालिका उच्च विद्यालय में 10 बजे, थाना परिसर में 10.20 बजे, कस्तूरबा विद्यालय में 10.45 बजे झंडोतोलन होगा.
