फोन का अनावरण करती सांसद व अन्य | Prabhat Khabar Network

झुमरीतिलैया: भदानी मोबाइल्स में आइफोन 18 प्रो लांच

भदानी मोबाइल्स, झुमरीतिलैया ने एप्पल की नई iPhone 18 Pro और Pro Max सिरीज लॉन्च की है. सांसद अन्नपूर्णा देवी ने किया अनावरण. जानें कीमतों और प्रीमियम फीचर्स के बारे में.

झुमरीतिलैया. उजाला मॉल स्थित भदानी मोबाइल्स में शुक्रवार को एप्पल की नयी आइफोन 18 प्रो और आइफोन 18 प्रो मैक्स सीरीज का शुभारंभ किया गया. कोडरमा सांसद सह महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी तथा समाजसेवी बिनोद कुमार भदानी ने संयुक्त रूप से केक काटकर और डेमो फोन का अनावरण कर नयी सीरीज लॉन्च की. आइफोन 18 प्रो और आइफोन 18 प्रो मैक्स की बिक्री 18 सितंबर से शुरू हुई है.

कैमरा और बैटरी में नये फीचर

स्टोर संचालक विशाल भदानी ने बताया कि आइफोन 18 प्रो सीरीज में अत्याधुनिक कैमरा सिस्टम, बेहतर बैटरी बैकअप और कई नये प्रीमियम फीचर्स दिये गये हैं. एप्पल के अनुसार आइफोन 18 प्रो में 48 मेगापिक्सल फ्यूजन मेन कैमरा, वैरिएबल अपर्चर और ए20 प्रो चिप जैसे फीचर दिये गये हैं.

एप्पल कंपनी के प्रतिनिधि सुमित कुमार ने ग्राहकों को विभिन्न मॉडल और उनकी विशेषताओं की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि आइफोन 18 प्रो की शुरुआती कीमत ₹1,64,900 है, जबकि आइफोन 18 प्रो मैक्स के 2TB मॉडल की कीमत ₹3,29,900 तक है.

उन्होंने बताया कि एप्पल का नया आइफोन डुओ अक्टूबर में लॉन्च होगा. इसकी शुरुआती कीमत ₹2,99,900 बतायी गयी है. एप्पल की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार आइफोन डुओ के लिए 16 अक्टूबर से प्री-ऑर्डर और 23 अक्टूबर से उपलब्धता निर्धारित है.

बड़े शहरों पर निर्भरता कम होगी : अन्नपूर्णा देवी

सांसद अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि झुमरीतिलैया जैसे शहर में एप्पल के प्रीमियम स्मार्टफोन की उपलब्धता स्थानीय उपभोक्ताओं के लिए गर्व की बात है. इससे लोगों को महंगे स्मार्टफोन खरीदने के लिए बड़े शहरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा.

मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष अनूप जोशी, मंडल अध्यक्ष इंद्रदेव वर्णवाल, मंडल महामंत्री पप्पू कुमार भदानी, महेंद्र वर्मा, मुन्ना भदानी, कृष्णा ब्रह्मपुरिया, चंद्रशेखर जोशी, विक्की भदानी, हिमांशु भदानी, सुजल भदानी, सज्जन शर्मा, दीपा भदानी, लक्ष्मी वर्णवाल, रेखा भदानी, अनिमा कुमारी, नेहा चौधरी, सोनी कुमारी, जोया खान, सूरज कुमार, नीरज कुमार, सज्जन सिन्हा, अजय कुमार वर्मा, बिनोद सिंह आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >