गणिनाथ गोविंद जयंती पर बच्चों ने पेश की रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुति

झुमरीतिलैया में अखिल भारतीय मधेशिया वैश्य समाज ने गणिनाथ गोविंद जयंती मनाई। कार्यक्रम में बच्चों की बेहतर शिक्षा और सामाजिक उत्थान पर विशेष जोर दिया गया।

झुमरीतिलैया, कोडरमा: अखिल भारतीय मधेशिया वैश्य समाज की ओर से पचीसिया गली ताराटांड़ स्थित निर्माणाधीन मंदिर सह भवन परिसर में गणिनाथ गोविंद जयंती समारोह मनाया गया. समारोह में बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया. समाज के लोगों ने समाज के उत्थान के साथ बच्चों की शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने पर जोर दिया.

समारोह का शुभारंभ निर्मला देवी व लाल मोहन गुप्ता ने झंडोत्तोलन कर किया. इसके बाद बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं. उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि समाज की मजबूती के लिए शिक्षा को प्राथमिकता देना जरूरी है. बच्चों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने के साथ उन्हें सामाजिक और संस्कारपूर्ण वातावरण देना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है.

समारोह में निर्माणाधीन मंदिर एवं धर्मशाला को लेकर भी चर्चा की गयी. समाज के लोगों से निर्माण कार्य में अपनी क्षमता के अनुसार तन-मन-धन से सहयोग करने की अपील की गयी, ताकि समाज को सुदृढ़ और सुविधायुक्त भवन उपलब्ध हो सके. संचालन सेठ साहू ने किया.

समारोह को सफल बनाने में अध्यक्ष नंदकिशोर गुप्ता, कोषाध्यक्ष संजय कुमार और संरक्षक काशी गुप्ता का महत्वपूर्ण सहयोग रहा. मौके पर अरुण गुप्ता, राजेंद्र गुप्ता, राजेश गुप्ता, बैजनाथ गुप्ता, लव गुप्ता, रवि कुमार गुप्ता, रोहित गुप्ता, चंदन गुप्ता, किरण गुप्ता, सुधा गुप्ता, बेबी गुप्ता, मंजू गुप्ता, नीलम गुप्ता, संतोषी देवी आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajesh

राजेश सिंह, जयनगर वर्ष 2000 से प्रभात खबर से जुड़ कर काम कर रहे हैं. आंचलिक पत्रकारिता का करीब 26 वर्षों का लंबा अनुभव है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >