प्रशिक्षण में एनसीसी कैडेटों को दी अहम जानकारी

बगीटांड़ स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक के प्रांगण में ग्रुप हेडक्वार्टर हजारीबाग के अंतर्गत 45 झारखंड बटालियन एनसीसी कोडरमा के कमान अधिकारी विजय कुमार के कुशल नेतृत्व में चल रहे 10 दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के छठे दिन जारी रहा.

कोडरमा. बगीटांड़ स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक के प्रांगण में ग्रुप हेडक्वार्टर हजारीबाग के अंतर्गत 45 झारखंड बटालियन एनसीसी कोडरमा के कमान अधिकारी विजय कुमार के कुशल नेतृत्व में चल रहे 10 दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के छठे दिन जारी रहा. शिविर का सबसे खास पहलू ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की आध्यात्मिक गुरु जूली का मेडिटेशन सत्र रहा. उन्होंने एनसीसी कैडेट्स को ध्यान (मेडिटेशन) का अभ्यास कराया. मौके पर बटालियन के सूबेदार मेजर जी. के चौधरी एवं ट्रेनिंग जेसीओ बलविंदर सिंह द्वारा जूली को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया. वहीं, 45 झारखंड बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर विजय कुमार (सेना मेडल) ने कैडेट्स के अनुशासन, समर्पण और प्रशिक्षण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की सराहना की. शिविर में जिले भर से आये लगभग 600 एनसीसी कैडेट्स विभिन्न प्रशिक्षण सत्रों में सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं. शिविर के डिप्टी कैंप कमांडेंट लेफ्टिनेंट संतोष कुमार के मार्गदर्शन में बटालियन के गर्ल्स कैडेट इंस्ट्रक्टर शिवानी शर्मा, सेकंड ऑफिसर नवीन चौधरी, सेकंड ऑफिसर अनिल कुमार एवं सेकंड ऑफिसर सत्यानंद द्वारा कैडेट्स को सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारी करायी जा रही है. शिविर को सफल बनाने में सूबेदार चंपा मुर्मू, सूबेदार चंद्रहास, सूबेदार एस. एन. हेंब्रम, सूबेदार जतरू तिर्की, ट्रेनिंग एनजीओ सुधीर मिश्रा, हवलदार दीपक कुमार, हवलदार अजीत कुमार, हवलदार विकास कुमार सिंह, बटालियन के प्रधान सहायक राजेश कुमार, सहायक रणधीर कुमार, सहायक सिद्धार्थ कुमार, सहायक दिग्विजय कुमार, एलडीसी सोहित कुमार सिंह आदि लगे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikash nath

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >