डोमचांच. प्रखंड अंतर्गत जानपुर चौधरी टोला में मंगलवार देर शाम शॉर्ट सर्किट से एक घर में आग लग गयी, जिससे सारा सामान जलकर राख हो गया. ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया. इस घटना के संबंध में अमिया देवी (पति प्रयाग सिंह) ने बताया कि दो माह बाद उनकी बेटी की शादी है. घर में अचानक आग लगने से शादी के लिए रखे एक लाख रुपये नकद सहित घर में रखे कागजात और खाने-पीने का सामान जलकर राख हो गया. उन्होंने प्रशासन से आपदा प्रबंधन से खाने पीने व आवास की मांग की है.
वारंटी गिरफ्तार
कोडरमा बाजार. पुलिस ने थाना कांड संख्या 01/25 के फरार आरोपी चेचाई निवासी फिरोज अहमद को गिरफ्तार किया है़ आरोपी को जेल भेज दिया गया है़
ट्रक के धक्के से चहारदीवारी क्षतिग्रस्त
कोडरमा बाजार. थाना के समीप ट्रक के धक्के से चहारदीवारी क्षतिग्रस्त हो गयी. उक्त ट्रक ओड़िशा से स्पंज लोड कर कोडरमा के रास्ते बिहार की ओर जा रहा था. इसी दौरान ट्रक अनियंत्रित होकर पहले एक पेड़ से टकराया, उसके बाद चहारदीवारी से टक्कर कर रुक गया. पुलिस चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
