ग्रामसभा की बैठक नियमित रूप से करें : प्रिंस गोडविन

प्रखंड मुख्यालय सभागार में जिला पंचायती राज पदाधिकारी प्रिंस गोडविन कुजूर की अध्यक्षता में 15वें वित्त आयोग की योजनाओं की समीक्षा हुई.

जयनगर. प्रखंड मुख्यालय सभागार में जिला पंचायती राज पदाधिकारी प्रिंस गोडविन कुजूर की अध्यक्षता में 15वें वित्त आयोग की योजनाओं की समीक्षा हुई. इस दौरान पंचायत सचिवालय से जुड़ी योजनाओं के अभिलेख संधारण, योजनाओं से संबंधित आवश्यक दस्तावेजों के सही ढंग से रख रखाव पर जोर दिया गया. श्री कुजूर ने पंचायत सचिवों को निर्देश दिया कि वे पंजियों को नियमित रूप से अपटेड करें और रख रखाव में पारदर्शिता सुनिश्चित करें. उन्होंने पंचायत ज्ञान केंद्र की स्थापना व संचालन पर बल दिया. इस दौरान पंचायत स्तरीय पंचायत समन्वय समिति व कार्यकारिणी समिति की नियमित बैठकों और उसके कार्यों की समीक्षा की गयी. उन्होंने निर्देश दिया कि ग्रामसभा की बैठक नियमित रूप से करें. सभी पंचायत कर्मियों की उपस्थिति को बायोमैट्रिक प्रणाली के माध्यम से दर्ज करने की अनिवार्यता पर बल दिया. इस अवसर पर बीडीओ गौतम कुमार, डीपीएम कोडरमा सुनील, मुखिया, प्रभारी पंचायत सचिव, कनीय अभियंता, सहायक अभियंता, पंचायती राज पदाधिकारी बीरेंद्र कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >