डोमचांच, कोडरमा: श्री महेश एकेडमी डोमचांच में राष्ट्रीय हिंदी दिवस मनाया गया. इस अवसर पर ‘हिंदी की लोकप्रियता’ विषय पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गयी. प्रतियोगिता में कुल 30 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया. कक्षा 10वीं के छात्र शिवम कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. कक्षा नौवीं की छात्राएं अंशिका कुमारी और सारा नाज द्वितीय तथा कक्षा सातवीं की छात्रा संस्कृति कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं.
विद्यार्थियों ने कहा कि हिंदी सहज, सरल और वैज्ञानिक भाषा है. हिंदी हमारी संस्कृति, संपर्क और एकता की महत्वपूर्ण कड़ी है. विश्व स्तर पर सर्वाधिक लोकप्रिय भाषाओं में हिंदी का विशेष स्थान है.
भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन प्राचार्य रीना दाराद, शुभम कुमार और सपना गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया.
मौके पर निदेशक सुनील कुमार सिन्हा, मुकुल कुमार, मोहनलाल पांडेय, सौरव कुमार, रौशन कुमार, नकुल पांडेय, संजय कुमार, साक्षी कुमारी, निशा कुमारी, मधु कुमारी, रिया गुप्ता, राधिका गुप्ता, अनिता कुमारी आदि मौजूद थे.
