रमेश प्रसाद यादव शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में हिंदी दिवस पर हुआ कार्यक्रम

कोडरमा के रमेश प्रसाद यादव शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में हिंदी दिवस पर विशेष कार्यक्रम आयोजित, हिंदी भाषा के महत्व और संस्कृति पर हुई चर्चा।

कोडरमा: रमेश प्रसाद यादव शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय, कोडरमा में महाविद्यालय के आइक्यूएसी के तत्वावधान में सोमवार को हिंदी दिवस पर कार्यक्रम हुआ. कार्यक्रम का नेतृत्व सहायक प्राध्यापक डॉ मनीष कुमार पासवान ने किया. कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की तस्वीर पर पुष्प अर्पित करने और दीप प्रज्वलित कर की गयी.

सहायक प्राध्यापक डॉ मनीष कुमार पासवान ने कहा कि हिंदी केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, परंपरा और भावनाओं को अभिव्यक्त करने वाली भाषा है. हिंदी ने देश के विभिन्न क्षेत्रों और भाषायी समुदायों को जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है. शिक्षा के क्षेत्र में हिंदी का व्यापक उपयोग विद्यार्थियों को अपनी बात सहज और प्रभावी ढंग से रखने में मदद करता है.

प्राचार्य डॉ लक्ष्मी सरकार ने कहा कि हिंदी हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा है. हिंदी दिवस मनाने का उद्देश्य केवल हिंदी भाषा के प्रति सम्मान व्यक्त करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों और समाज में इसके प्रति जागरूकता बढ़ाना भी है. उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को हिंदी के साथ अन्य भाषाओं का भी ज्ञान प्राप्त करते हुए अपनी मातृभाषा और हिंदी के प्रति सम्मान की भावना बनाये रखनी चाहिए.

कार्यक्रम में हिंदी भाषा के महत्व, वर्तमान समय में इसकी उपयोगिता तथा प्रचार-प्रसार को लेकर विचार-विमर्श किया गया. मौके पर शिक्षकों और विद्यार्थियों ने हिंदी को अधिकाधिक व्यवहार में लाने तथा इसके प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash Kumar

विकास कुमार को 17 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव है. प्रभात खबर में वर्ष 2012 से जुड़े हुए हैं. बतौर ब्यूरो प्रमुख कोडरमा में सेवाएं दे रहे हैं. इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के साथ क्राइम व पॉलिटिक्स की खबरों पर अच्छी पकड़ है. प्रभात खबर से पहले दैनिक जागरण से जुड़े रहे हैं. नयी दिल्ली, नोएडा व पंजाब जैसे शहरों में कार्य कर चुके हैं. इन्हें रिपोर्टिंग के साथ डेस्क पर भी वर्षों काम करने का अनुभव है. कोडरमा से रिपोर्टिंग के दौरान इन्होंने शिक्षक नियुक्ति घोटाला, कल्याण विभाग में घोटाला सहित कई गड़बड़ियों को उजागर किया है. इनकी अवैध खनन को लेकर की गयी बेहतरीन व अलग रिपोर्टिंग के लिए भी इनकी खुले मंच पर प्रशंसा हो चुकी है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >