प्रमुख चौक चौराहों पर पेयजल की व्यवस्था करने का निर्देश कोडरमा बाजार. राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा जारी हिट वेव एडवाइजरी के अनुपालन को लेकर उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में हिट एक्शन प्लान तैयार करने को लेकर उच्चस्तरीय बैठक हुई. बैठक के दौरान डीसी श्री गुप्ता ने जिले में भीषण गर्मी और हिट वेव के प्रभाव को देखते हुए आमजनों की सुरक्षा के साथ-साथ सभी आवश्यक व्यवस्था को लेकर विस्तृत चर्चा की. बैठक में बीडीओ और सीओ को निर्देश दिया कि जिले के प्रमुख चौक चौराहों व अन्य सार्वजनिक स्थलों पर आमजनों के लिए पेयजल की समुचित व्यवस्था करें, ताकि गर्मी के दौरान लोगों को राहत मिल सके. हिट वेव की स्थिति में आम नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिये सभी प्रकार की आवश्यक तैयारियां समय रहते पूरी कर लें. जिले के सभी खराब पड़े चापानलों को तत्काल मरम्मत कर चालू करने का निर्देश दिया. यदि कहीं से चापानल खराब होने की सूचना मिले, तो उसकी तत्काल मरम्मत करायें. हिट एक्शन प्लान के तहत कार्य करते हुए आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने, हिट वेव से बचाव के लिए जन जागरूकता अभियान चलाने आदि का निर्देश दिया. डीसी ने की जिलेवासियों से अपील : जिले में गर्मी और हिट वेव से बचाव को लेकर उपायुक्त श्री गुप्ता ने जिले के आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग सतर्कता बरतें. गर्मी से बचाव को लेकर आवश्यक सावधानियां बरतें. प्रयास करें कि बहुत जरूरी न हो, तो दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक घरों से बाहर नहीं निकलें, नियमित रूप से पानी का सेवन करें.
जिले में बढ़ रहे हिट वेव को लेकर उपायुक्त ने की उच्चस्तरीय बैठक
प्रमुख चौक चौराहों पर पेयजल की व्यवस्था करने का निर्देश

जिले में बढ़ रहे हिट वेव को लेकर उपायुक्त ने की उच्चस्तरीय बैठक