कोडरमा: ग्रिजली कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन में आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ के तत्वाधान में मंगलवार को दो दिवसीय कार्यशाला की शुरुआत हुई. कार्यशाला के प्रथम दिन विषय सकारात्मकता, आत्म-सम्मान और भावनात्मक एकीकरण का विकास पर प्रकाश डाला गया. कार्यक्रम का शुभारंभ शैक्षणिक समन्वयक सौरभ शर्मा द्वारा रिसोर्स पर्सन एवं उपस्थित सभी सदस्यों एवं प्रशिक्षुओं का स्वागत भाषण से किया गया.
इसके बाद सहायक प्राध्यापिका बिनीता कुमारी ने कार्यक्रम में बतौर रिसोर्स पर्सन डॉ सुरेश कुमार मुरुगेशन, विभागाध्यक्ष- स्नातकोत्तर विभाग, मानवशास्त्र विज्ञान, अमेरिकन कालेज मदुरै, चेन्नई का परिचय कराया. कार्यक्रम में रिसोर्स पर्सन डॉ सुरेश कुमार मुरुगेशन ने अपने संबोधन में उक्त विषय पर विस्तृत जानकारी साझा किया.
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ मोहित कुमार तिवारी ने कहा कि उक्त कार्यशाला व्यक्तित्व निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है. कार्यशाला के उपरांत प्रश्नोत्तरी सत्र का आयोजन किया गया जिसमें उक्त विषय से संबंधित विभिन्न प्रश्नों का उतर सरल एवं सटीक शब्दों में दिया गया.
कार्यक्रम में बी एड सत्र 2024-26 के सभी प्रशिक्षु अन्ना श्री, नंदिनी, दीपा नाथ, ओशो अंशुमन, जुली कुमारी, कुणाल कुमार आदि एवं महाविद्यालय के डी एल एड विभागाध्यक्ष मनीष कुमार सिंह, डी एल एड समन्वयक खुशबू कुमारी सिन्हा, डॉ रामकृष्ण प्रसाद, डॉ इंद्र कुमार जायसवाल, संजीत कुमार, अनिल दास, सीताराम यादव, चुन्नु कुमार सहित सभी शिक्षकेतर कर्मचारी मौजूद थे. संचालन प्रशिक्षु दीप्ति कुमारी व धन्यवाद ज्ञापन आई क्यूएसी समन्वयक मनीष कुमार सिन्हा ने किया.
