जयनगर, कोडरमा: प्रखंड की तेतरौन पंचायत अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय चटकरी के प्रांगण में विश्वकर्मा पूजा के मौके पर 17 सितंबर को गांगो महतो एकदिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन होगा. विधायक अमित कुमार यादव अपने दादा स्वर्गीय गांगो महतो की स्मृति में प्रतिवर्ष इस टूर्नामेंट का आयोजन कराते हैं.
प्रतियोगिता के लिए 15 व 16 सितंबर को नामांकन होगा. मैच जीतने वाली टीम के लिए आकर्षक उपहार की व्यवस्था की गयी है. यह जानकारी विधायक के भाई रवि निराला ने दी.
