मेरिडियन अकादमी में बच्चों ने बनायी आकर्षक गणेश प्रतिमाएं

कोडरमा की मेरिडियन अकादमी में गणेश चतुर्थी पर विशेष गणेशा मेकिंग गतिविधि का आयोजन हुआ, जिसमें छात्रों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

कोडरमा: मेरिडियन अकादमी में गणेश चतुर्थी के अवसर पर प्राथमिक विभाग की कक्षा प्रथम से पंचम के विद्यार्थियों के लिए सीसीए के तहत विशेष गणेशा मेकिंग गतिविधि आयोजित की गयी. इसमें नन्हें विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया.

बच्चों ने विभिन्न रंगों और उपलब्ध सजावटी सामग्रियों का उपयोग कर आकर्षक गणेश प्रतिमाएं तैयार कीं. विद्यार्थियों ने प्रतिमाओं को सुंदर और मनमोहक रूप प्रदान किया. गतिविधि के दौरान शिक्षकों ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया और उन्हें अपने विचार स्वतंत्र रूप से व्यक्त करने के लिए प्रोत्साहित किया.

प्राचार्य उत्तम कुमार लाहा ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी गतिविधियां बच्चों में रचनात्मकता, कल्पनाशक्ति, आत्मविश्वास और सीखने की रुचि को बढ़ावा देती हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajesh

राजेश सिंह, जयनगर वर्ष 2000 से प्रभात खबर से जुड़ कर काम कर रहे हैं. आंचलिक पत्रकारिता का करीब 26 वर्षों का लंबा अनुभव है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >