जयनगर, कोडरमा: गणेश चतुर्थी समेत अन्य त्योहारों को लेकर पुलिस ने जयनगर में फ्लैग मार्च निकाला. इस दौरान थाना प्रभारी सौरभ कुमार शर्मा ने लोगों से मिल-जुलकर सभी त्योहार मनाने की अपील की, ताकि क्षेत्र में शांति और सद्भावना बनी रहे.
उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखी जायेगी. कहीं से कोई अप्रिय घटना होने पर तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दें. उन्होंने कहा कि पुलिस लोगों की सेवा के लिए सदैव तत्पर है.
