मरकच्चो में कटे होंठ व फटे तालु की जांच के लिए नि:शुल्क शिविर

मरकच्चो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कटे होंठ और फटे तालु के मरीजों के लिए निःशुल्क जांच शिविर का आयोजन किया गया। चयनित मरीजों की सर्जरी मुफ्त होगी।

मरकच्चो, कोडरमा: एकता परिषद झारखंड के तत्वावधान में ऑपरेशन स्माइल दुर्गापुर के सहयोग से शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मरकच्चो में नि:शुल्क परामर्श व जांच शिविर लगाया गया. शिविर में जन्मजात कटे होंठ एवं फटे तालु की समस्या से पीड़ित शिशुओं के साथ-साथ किसी भी उम्र के लोगों की जांच की गयी. जांच के बाद सर्जरी के लिए मरीजों का चयन किया गया.

शिविर में पहुंचे मरीजों और उनके परिजनों को बीमारी, उपचार व सर्जरी से संबंधित आवश्यक जानकारी दी गयी. मरीजों की जांच और परामर्श के लिए ऑपरेशन स्माइल के तन्मय मंडल मौजूद थे. उन्होंने मरीजों की स्थिति का जायजा लेते हुए आवश्यक परामर्श दिया और सर्जरी के लिए चयनित मरीजों की प्रक्रिया के बारे में परिजनों को जानकारी दी.

शिविर में चयनित मरीजों की सर्जरी ऑपरेशन स्माइल की ओर से क्षितिज हॉस्पिटल, हजारीबाग में नि:शुल्क की जायेगी. मौके पर एकता परिषद के रामस्वरूप तिवारी समेत कई लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajesh

राजेश सिंह, जयनगर वर्ष 2000 से प्रभात खबर से जुड़ कर काम कर रहे हैं. आंचलिक पत्रकारिता का करीब 26 वर्षों का लंबा अनुभव है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >