गडगी में फुटबॉल टूर्नामेंट का आगाज, विधायक अमित कुमार यादव ने किया उद्घाटन

जयनगर के गडगी पंचायत में फुटबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन विधायक अमित कुमार यादव ने किया। रांची और हजारीबाग के बीच हुए रोमांचक मुकाबले में रांची की टीम विजेता बनी।

कोडरमा: कोडरमा के जयनगर प्रखंड अंतर्गत पंचायत गडगी में फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया. टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्य अतिथि विधायक अमित कुमार यादव द्वारा फीता काटकर किया गया. संचालन सलीम खान ने किया. मुख्य अतिथि विधायक अमित कुमार यादव को मुखिया प्रतिनिधि सरफुद्दीन अंसारी फुटबॉल टूर्नामेंट के अध्यक्ष सचिव कृष्णदेव यादव उर्फ केडी यादव पंचायत समिति प्रतिनिधि, कोषाध्यक्ष समीम खान ने बुके देकर विधायक को सम्मानित किया.

उपस्थित अतिथि एवं जनप्रतिनिधियों को माला पहनकर सम्मानित किया गया. पहला मैच रांची बनाम हजारीबाग टीम के द्वारा खेला गया. रांची को हराकर अपना टीम बना विजेता. मौके पर जिला उपाध्यक्ष निर्मला देवी, जिप सदस्य केदारनाथ यादव, स्थानीय मुखिया फरीदा खातून, पूर्व प्रमुख जयप्रकाश राम, पूर्व मुखिया लखपत यादव, पूर्व मुखिया अजय यादव, मुखिया इरफान अंसारी, मुखिया आलोक सिंह, नसीर अहमद, नरेश यादव, पंकज यादव, बलदेव यादव, रामू यादव, बहादुर यादव, हरिओम साव, रामदेव यादव, विनोद यादव, रामचंद्र मोदी, पंचायत समिति सदस्य धनेश्वर राणा, नसीर अहमद, बलदेव यादव, दीपक यादव, लक्ष्मण यादव सहित भारी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajesh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >