केटीपीएस में अग्नि शमन सेवा सप्ताह शुरू

डीवीसी द्वारा संचालित केटीपीएस सीआइएसएफ अग्नि शाखा द्वारा कार्यालय परिसर में अग्नि शमन सेवा सप्ताह शुरू किया गया

जयनगर. डीवीसी द्वारा संचालित केटीपीएस सीआइएसएफ अग्नि शाखा द्वारा कार्यालय परिसर में अग्नि शमन सेवा सप्ताह शुरू किया गया. कार्यक्रम का उदघाटन डीवीसी के सीजीएम सह केटीपीएस के परियोजना प्रधान संजय कुमार ने किया. मौके पर उनका भव्य स्वागत किया गया. एचओपी श्री कुमार, सीआईएसएफ के असिस्टेंट कमांडेंट दिवाकर कुमार करण सहित अधिकारियों व पदाधिकारियों ने 14 अप्रैल 1944 में मुंबई के विक्टोरिया डॉकयार्ड में एस एस हॉट स्टीकन नामक जहाज में हुए भयंकर अग्निकांड पर नियंत्रण के लिए शहीद हुए सीआईएसएफ के जवानों को श्रद्धांजलि दी गयी. शहीद वेदी पर पुष्प चक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. इस दौरान एचओप ने अग्नि से बचाव के लिए पत्रिका का विमोचन किया. मौके पर उन्होंने कहा कि सीआईएसएफ के जवान हैं, जिनके कारण देश की औद्योगिक संपत्ति सुरक्षित है. इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों को आग से बचाव के प्रति जागरूक करना है. वही असिस्टेंट कमांडेंट दिवाकर ने कहा कि आज फिर से संकल्प लेने की जरूरत है, शहीदों की शहादत को भुलाया नहीं जा सकता है. कार्यक्रम के तहत 20 अप्रैल तक मैराथन दौड़, क्विज प्रतियोगिता, फर्स्ट एड ट्रेंनिंग, फायर फाइटिंग, योग, स्लोगन प्रतियोगिता कर कॉलोनी में गृहणियों को आग से बचाव और सुरक्षा की जानकारी देना है. वही फायर फाइटिंग का प्रदर्शन प्लांट के अंदर कर्मियों के कॉलोनी ऑफिसर्स, कॉलोनी और प्लांट के बाहर किया जायेगा. इसके अलावा चरकी पहरी, मध्य विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम किया जाएगा. मौके पर इंस्पेक्टर अग्नि दिवाकर कुमार, एस आई अग्नि श्रीकांत सिंह, केटीपीएस के डीएम फ्रांसिस हेब्रम, असूचना प्रभारी कृष्ण कांत सहित बल सदस्य के जवान मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikash nath

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >