कोडरमा: सैनिक स्कूल तिलैया में सीआईएसएफ केटीपीएस यूनिट के फायर विंग द्वारा अग्नि सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का नेतृत्व उप निरीक्षक अग्नि श्रीकांत सिंह ने किया. मौके पर प्रधान आरक्षक अग्नि विजय कुमार, डी. स्वार्गियारी एवं फायर प्री वेंशन की टीम व अन्य कर्मियों द्वारा विद्यार्थियों एवं संबंधित कर्मियों को अग्नि सुरक्षा के मापतौल पहलूओं की जानकारी दी गयी.
इस दौरान आग लगने के प्रमुख कारण , आग की विभिन्न श्रेणियां, अग्नि शामक यंत्र का सही एवं सुरक्षित उपयोग, आग लगने की स्थिति में अपनाये जाने वाली त्वरित कार्रवाई, सुरक्षित निकासी, आपातकालीन स्थिति में क्या करें और क्या ना करें आदि विषयों की जानकारी दी गयी. प्रशिक्षण के दौरान अग्नि शामक यंत्रों के उपयोग का व्यवाहरिक प्रदर्शन भी किया गया. मौके पर भारी संख्या में सैनिक स्कूल के कैडेट मौजूद थे.
