12 दुकानदारों से जुर्माना वसूला गया

जिला खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी प्रकाश चंद्र गुग्गी और तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ की टीम ने गुरुवार को होटलों सहित कई प्रतिष्ठानों में छापामारी की. इस दौरान 12 दुकानदारों को तंबाकू उत्पाद की बिक्री करते पकड़ा गया.

कोडरमा बाजार. जिला खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी प्रकाश चंद्र गुग्गी और तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ की टीम ने गुरुवार को होटलों सहित कई प्रतिष्ठानों में छापामारी की. इस दौरान 12 दुकानदारों को तंबाकू उत्पाद की बिक्री करते पकड़ा गया. उक्त दुकानदारों से कोटपा एक्ट 2003 के विभिन्न धाराओं के तहत 1,350 रुपये का जुर्माना वसूला गया़ साथ ही उन्हें अपनी दुकानों में 6ए का साइनेज लगाने व शिक्षण संस्थानों के 100 गज की दूरी के दायरे में किसी भी प्रकार का तंबाकू उत्पाद नहीं बेचने का निर्देश दिया गया. अभियान के दौरान जिन दुकानों में फूड लाइसेंस नहीं मिला, उन्हें जल्द-से-जल्द लाइसेंस बनवाने को कहा गया. अभियान में जिला खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी के अलावे जिला परामर्शी दीपेश कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता हिमांशु कुमार शामिल थे.

तंबाकू का सेवन नहीं करने की शपथ दिलायी

अभियान के दौरान उत्क्रमित उच्च विद्यालय बिरसोडीह में कार्यक्रम आयोजित कर तंबाकू या इससे बने अन्य उत्पादों के सेवन से होनेवाले दुष्प्रभाव की विस्तार से जानकारी दी गयी. साथ ही विद्यार्थियों को तंबाकू का सेवन नहीं करने की शपथ दिलायी गयी. इसके अलावे स्लोगन लिखो प्रतियोगिता का आयोजन कर प्रथम तीन विजेताओं को पुरस्कृत किया गया़ वहीं अन्य प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >