झुमरीतिलैया. रोटरी क्लब ऑफ कोडरमा द्वारा करमा पंचायत बारा टोला सचिवालय में नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर लगाया गया. शिविर में 71 लोगों की आंखों की जांच की गयी. जांच में 20 लोग मोतियाबिंद से पीड़ित पाये गये. रोटरी क्लब कोडरमा के मोबाइल नेत्र चिकित्सा वाहन अस्पताल में डॉ संगीता प्रसाद ने मरीजों की आंखों की जांच की. मोतियाबिंद से पीड़ित मरीजों का नि:शुल्क ऑपरेशन रोटरी आई हॉस्पिटल झुमरी तिलैया में किया जायेगा.जांच के बाद मरीजों को दवा दी गयी. संचालन पूर्व अध्यक्ष महेश दारूका व कार्यक्रम के परियोजना निदेशक अमित कुमार ने किया. मौके पर मुखिया मोनी देवी, आई हॉस्पिटल के अध्यक्ष कैलाश चौधरी, पब्लिक रिलेशन के डायरेक्टर सह मीडिया प्रभारी नवीन जैन, अनिल यादव, जयकुमार गंगवाल, संगीता शर्मा, महेश दारूका, अनिल यादव, मोहम्मद अकरम, महेश कुमार, वीरेंद्र यादव, सुमित कुमार, सुरेश सेठी, प्रवीण वर्णवाल, मनीष अग्रवाल, प्रतीक पांडया, शैलेश दारूका, आशीष छाबड़ा, ईशान जैन, सुनील जैन, अजमेरा, तौफीक, प्रकाश गिरी, विनोद कुमार, अजय पांडेय, विजय कुमार, सोनू कुमार, सीमा कुमारी, मोहम्मद शकील अंसारी, कृष्णा सिंह आदि मौजूद थे.
रोटरी के शिविर में 71 मरीजों की आंखों की जांच
जांच में 20 लोग मोतियाबिंद से पीड़ित पाये गये.
