शहर के छात्र-छात्राओं का 12वीं में शानदार प्रदर्शन

सीबीएसई बोर्ड 12वीं वाणिज्य संकाय में ग्रिजली विद्यालय तिलैया डैम की धनुषी जैन ने वाणिज्य संकाय में 96.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिला टॉपर बनने का गौरव हासिल किया है

कोडरमा : सीबीएसई बोर्ड 12वीं वाणिज्य संकाय में ग्रिजली विद्यालय तिलैया डैम की धनुषी जैन ने वाणिज्य संकाय में 96.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिला टॉपर बनने का गौरव हासिल किया है. राजगढ़िया रोड निवासी धनुषी के पिता सुनील कुमार जैन व्यवसायी हैं. धनुषी की इस सफलता से परिवार एवं विद्यालय में खुशी का माहौल है. धनुषी आगे चलकर चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) की पढ़ाई और तैयारी के लिए कोलकाता जायेंगी. विद्यालय परिवार एवं जिलेवासियों ने धनुषी को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं.

जेइइ की तैयारी में जुटा है विज्ञान संकाय का टॉपर पार्थ

पार्थ अग्रवाल ने 12वीं विज्ञान संकाय की परीक्षा में 97.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कोडरमा जिले में टॉप किया है. वह मॉडर्न पब्लिक स्कूल के छात्र हैं. उनकी इस सफलता से विद्यालय और परिवार में खुशी का माहौल है. अग्रसेन भवन गली निवासी पार्थ के पिता राजेंद्र कुमार अग्रवाल व्यवसायी हैं. उन्होंने बताया कि आगे वह कोडरमा में रहकर ही जेइइ की तैयारी और उच्च शिक्षा जारी रखेंगे.

12वीं विज्ञान में जिला में टॉप थ्री विद्यार्थी

1़ पार्थ अग्रवाल, मॉडर्न पब्लिक स्कूल झुमरीतिलैया : 97.2

2़ अरमान सूद, मॉडर्न पब्लिक स्कूल झुमरीतिलैया : 95.2

3़ राधव सोमानी, मॉडर्न पब्लिक स्कूल झुमरीतिलैया : 95.8

——————

12वीं वाणिज्य में जिला में टॉप थ्री विद्यार्थी

1़ धनुषी जैन, ग्रिजली विद्यालय तिलैया डैम : 96.4

2़ रिद्धि जैन, ग्रिजली विद्यालय तिलैया डैम : 95.6

3़ रक्षा जैन, मॉडर्न पब्लिक स्कूल झुमरीतिलैया : 95.2

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikash nath

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >