दावों के बीच नाली जाम, सड़क जर्जर, स्ट्रीट लाइट गायब

नगर निकाय चुनाव की सरगर्मी के बीच झुमरीतिलैया में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गयी हैं.

—————— आंकड़ों में वार्ड की तस्वीर कुल मतदाता : 3710 पुरुष मतदाता : 1841 महिला मतदाता : 1869 थर्ड जेंडर मतदाता : 0 कुल मतदान केंद्र : 3 ——————- वार्ड का परिसिमन : उत्तर में देवी मंडप रोड से रांची पटना रोड तक, दक्षिण में नगर परिषद का सीमाना बिसोड़ीह ग्राम सीमाना तक, पूर्व में पानी टंकी रोड व पश्चिम में गांधी स्कूल रोड नगर परिषद सीमाना हरली गांव का सीमाना तक. ——————— ग्राउंड रिपोर्ट : वार्ड नंबर-25 इंद्रपुरी में एक चापानल के भरोसे सैकड़ों लोग, शिकायतों के बावजूद नहीं सुधरी स्थिति ———————— सुजल भदानी, झुमरीतिलैया. नगर निकाय चुनाव की सरगर्मी के बीच झुमरीतिलैया में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गयी हैं. इसी क्रम में प्रभात खबर की टीम ने वार्ड नंबर-25 की जमीनी हकीकत जानने का प्रयास किया. यह वार्ड इस बार अनारक्षित अन्य के लिए आरक्षित है. पिछले चुनाव में यहां से किरण देवी पार्षद निर्वाचित हुई थीं. लोगों के अनुसार निवर्तमान पार्षद के कार्यकाल में कुछ कार्य जरूर हुए हैं, लेकिन वार्ड की बड़ी आबादी आज भी बुनियादी सुविधाओं से वंचित है. लोगों के अनुसार गांधी स्कूल से पटेल नगर जाने वाले मार्ग पर नाली निर्माण नहीं होने के कारण जल जमाव की समस्या बनी रहती है. बरसात के दिनों में नाली का गंदा पानी सड़क पर बहने लगता है, जिससे परेशानी होती है. वहीं कई वर्ष पूर्व बनी पीसीसी सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है. इंद्रपुरी मोहल्ले की स्थिति भी चिंताजनक है. स्थानीय लोगों के अनुसार सरकार की ओर से आवास तो मिला, लेकिन पानी की कोई समुचित व्यवस्था नहीं की गयी. पूरे मोहल्ले में मात्र एक चापानल है. पूरे इलाके में एक भी स्ट्रीट लाइट नहीं लगायी गयी है. पार्षद के घर का चक्कर लगाना रहा मजबूरी स्थानीय निवासियों ने निवर्तमान पार्षद पर गंभीर आरोप लगाये हैं. उनका कहना है कि किसी भी कार्य के लिए पार्षद के घर के चक्कर लगाना उनकी मजबूरी बन गयी है. चाहे वो प्रधानमंत्री आवास योजना हो, जाति प्रमाणपत्र हो, आवासीय प्रमाणपत्र संबंधी कागजात पर मुहर लगवाने के लिए लोगों को पांच से दस बार तक दौड़ना पड़ता है. निवासियों ने कहा कि वार्ड की स्थिति नारकीय हो चुकी है और पार्षद नाममात्र की हैं. उनका कहना है कि वार्ड का विकास ठप है और जनता खुद को उपेक्षित महसूस कर रही है. इंद्रपुरी छठ तालाब हो गया बदहाल वार्ड नंबर- 25 स्थित इंद्रपुरी छठ तालाब, जो कभी इलाके की पहचान था, आज बदहाली का शिकार है. आसपास के इलाकों का गंदा पानी और कचरा सीधे तालाब में गिर रहा है, जिससे पानी दूषित हो चुका है. स्थानीय लोगों का कहना है तालाब के सौंदर्यीकरण और संरक्षण के लिए कोई पहल नहीं की गयी. छठ पर्व आते ही लोग चंदा करके तालाब की सफाई करवाते हैं, तब जाकर महिलाएं छठ पूजा करतीं हैं. ————————– मुझे अपने आवासीय बनवाने के लिए पार्षद के मोहर की जरूरत थी, इस कार्य के लिए मुझे पांच से 6 बार उनके घर के बाहर से लौटना पड़ा, कभी वह घर पर नहीं रहती तो कभी उनके प्रतिनिधि घर पर नहीं रहते मुहर लगाने से मना कर दिया जाता था. ————-पुष्प राज ——————- हमारे इलाके में गर्मी के समय पीने के पानी की बहुत परेशानी होती है उसके लिए कई बार शिकायत भी की गयी है. लेकिन आज तक सुनवाई नहीं हुई है, इलाके में कचरा फेंकने के लिए डस्टबिन नहीं है जिसके कारण घरों का कचरा खुले में फेंकना पड़ता है. ———-आकाश कुमार —————– हमारे इंद्रपुरी मोहल्ले में पानी की स्थिति बेहद खराब है, आज तक सप्लाई पानी की व्यवस्था नहीं हुई है, पूरे मोहल्ले में एक चापानल है जिससे सैकड़ों लोगों के घर का काम होता है. स्ट्रीट लाइट नहीं लगी है जिसके कारण साम में बाहर निकलना भी मुश्किल हो जाता है. ———–अनीता देवी —————– पूरे वार्ड में कोई भी विकास कार्य नहीं हुआ है. कई सालों से गांधी स्कूल के सामने शिव मंदिर के बगल में नाली निर्माण नहीं हुआ जिसके कारण नाली भर कर सड़क पर बहता रहता है. पूरे वार्ड में कही भी स्ट्रीट लाइट नहीं लगी है जिससे शाम होते ही अंधेरा छा जाता है. ——–रिकेश कुमार उर्फ रिंकू ———————- निवर्तमान वार्ड पार्षद का दावा मेरे कार्यकाल में करीब 15 लोगों को प्रधानमंत्री आवास और 300 से ज्यादा लोगों को वृद्धा पेंशन और अन्य तरह के पेंशन सुविधा दिलवाया गया है. दो सामुदायिक शौचालय बनाया गया, शिव मंदिर का सौंदर्यीकरण कराया गया और भी कई सारे विकास कार्य किये गये. हमारा वार्ड शहर के सबसे बड़े वार्ड में से एक है, लेकिन बोर्ड के द्वारा पैसा बराबर-बराबर बांटा जाता था जिसके कारण कई सारे विकास कार्य लंबित हो गए. विपक्षियों के द्वारा मेरे ऊपर आरोप लगवाया जा रहा है, जो कि बिल्कुल गलत है………… —————-किरण देवी, निवर्तमान पार्षद, वार्ड नंबर- 25

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH NATH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >