कोडरमा : शिक्षा और कानून के क्षेत्र में झारखंड का मान बढ़ाते हुए चंदवारा निवासी डॉ. अरबिंद कुमार मोदी ने उषा मार्टिन विश्वविद्यालय रांची के तीसरे दीक्षांत समारोह में एक विशिष्ट उपलब्धि हासिल की है. विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित भव्य समारोह में डॉ. मोदी को मास्टर ऑफ लॉ की उपाधि प्रदान की गयी. उन्होंने इस सत्र में 9 सीजीपीए का उत्कृष्ट स्कोर प्राप्त कर अपने बैच में प्रथम स्थान प्राप्त किया है. यह उपाधि उन्हें समारोह के मुख्य अतिथि राज्यपाल (बिहार) डॉ. आरिफ मोहम्मद खान, झारखंड के प्रथम राज्यपाल सह विश्वविद्यालय के कुलाधिपति प्रभात कुमार और राज्यसभा के उपसभापति डॉ. हरिवंश की उपस्थिति में प्रदान की गयी. मौके पर विश्वविद्यालय के चेयरमैन हेमंत गोयल, उपकुलपति, उपकुलसचिव एवं विभिन्न संकायों के प्रधान भी मौजूद थे. डॉ. मोदी की यह सफलता उनके निरंतर शोध और शैक्षणिक समर्पण का परिणाम है. वे पूर्व में एमबीए और पीएचडी की उपाधि प्राप्त कर चुके हैं तथा प्रबंधन में यूजीसी नेट उत्तीर्ण हैं. विशेष रूप से, समान नागरिक संहिता पर उनके एलएलएम शोध प्रबंध को अंर्तराष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया है. जुलाई 2025 में प्रकाशित उनके इस शोध पत्र के लिए उन्हें देहरादून में उत्तराखंड सरकार और अंतरराष्ट्रीय संगठनों द्वारा सम्मानित भी किया जा चुका है.
एलएलएम में बैच टॉपर बने डॉ. अरबिंद, मिला सम्मान

एलएलएम में बैच टॉपर बने डॉ. अरबिंद, मिला सम्मान
Copied link
शिक्षा और कानून के क्षेत्र में झारखंड का मान बढ़ाते हुए चंदवारा निवासी डॉ. अरबिंद कुमार मोदी ने उषा मार्टिन विश्वविद्यालय रांची के तीसरे दीक्षांत समारोह में एक विशिष्ट उपलब्धि हासिल की है.