उमेश ने समस्याओं के निदान का दिया आश्वासन

नगर पंचायत डोमचांच से भाजपा समर्थित अध्यक्ष पद के उम्मीदवार उमेश वर्मा ने मंगलवार को वार्ड नंबर 6 के अंबेडकर मोहल्ला, शिवसागर रोड और वार्ड नंबर 8 स्थित गोस्वामी टोला में घर-घर जाकर मतदाताओं से मिलकर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की

डोमचांच. नगर पंचायत डोमचांच से भाजपा समर्थित अध्यक्ष पद के उम्मीदवार उमेश वर्मा ने मंगलवार को वार्ड नंबर 6 के अंबेडकर मोहल्ला, शिवसागर रोड और वार्ड नंबर 8 स्थित गोस्वामी टोला में घर-घर जाकर मतदाताओं से मिलकर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की. इस दौरान उन्होंने नगर पंचायतवासियों के समस्याओं के निदान करने का संकल्प जताया. संपर्क अभियान में राजेश सिंह, परमेश्वर यादव, अखिल कुमार सिन्हा, सुनील कुमार सिन्हा, महेंद्र यादव, प्रभाकर लाल रावत, गणेश दास, अनिल दास, सुरेंद्र दास, संजीव कुमार, मयंक कुमार, शक्ति सिंह, अजय पांडेय, के पी चौधरी, महेश वर्मा, रमेश कुमार, शिशिर सिंह, कारू सिंह, डॉ विनोद कुमार, महादेव साव, सुबोध साव, दीपक सिंह, मिथिलेश गोस्वामी, प्रकाश शर्मा, अमर कुमार, कृष्णकांत निराला आदि शामिल थे. भाजपा की बैठक में उमेश वर्मा को जिताने की अपील इधर, प्रत्याशी उमेश वर्मा की जीत सुनिश्चित करने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों की गठित संचालन समिति की बैठक उमेश वर्मा के आवास पर जिलाध्यक्ष अनूप जोशी की अध्यक्षता में हुई. बैठक में नगर पंचायत डोमचांचके प्रभारी के रूप में भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य सह गोमिया विधानसभा से भाजपा के पूर्व प्रत्याशी लक्ष्मण नायक उपस्थित थे. उन्होंने संयोजक एवं सह संयोजकों को कुछ कार्य योजना निर्देशित करते हुए भाजपा समर्थित प्रत्याशी उमेश वर्मा के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान हो, इसकी रणनीति से अवगत कराया. बैठक का संचालन संयोजक प्रभाकर लाल रावत ने किया. बैठक में जिला उपाध्यक्ष राजेश सिंह,परमेश्वर यादव, ओबीसी मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष महेंद्र प्रसाद वर्मा, वरीय भाजपा नेता अखिल कुमार सिन्हा, मीडिया प्रभारी सह पूर्व जिला मंत्री सुनील कुमार सिन्हा, महेंद्र यादव, संगीता सिन्हा, कामिनी देवी, कुलदीप राम, शक्ति सिंह, शिशिर सिंह, मनोज मेहता, शिव शंकर मेहता, सुदेश मोदी, सुरेश साव, डॉ. केपी चौधरी, कारू सिंह आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash nath

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >